फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saif-Kareena: पर्दे पर 12 साल बाद फिर जमेगी सैफ अली खान-करीना कपूर की जोड़ी! कपल ने दिए संंकेत

Tue, 23 Jan 2024 04:34 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 23 Jan 2024 04:34 PM IST
विज्ञापन
Saif Ali Khan Kareena Kapoor Reunite for a project after 12 years couple hints in a show
करीना कपूर, सैफ अली खान - फोटो : social media

सैफ अली खान और करीना कपूर को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे परफेक्ट कपल में से एक माना जाता है। दोनों सितारों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। आखिरी बार यह जोड़ी बड़े पर्दे पर साल 2012 में 'एजेंट विनोद' में दिखी थी। अब 12 साल के बाद दोनों कलाकार एक बार स्क्रीन स्पेस शेयर करने की तैयारी में हैं। टाटा प्ले के शो नाऊ बिंजिंग के दौरान कपल ने आगामी प्रोजेक्ट को लेकर संकेत दिया है, इस शो का प्रसारण 24 जनवरी को होने वाला है। 


Oscars 2024: ऑस्कर की रेस में शामिल 12वीं फेल और डंकी! हिना खान की इस मूवी ने भी ली धांसू एंट्री

Saif Ali Khan Kareena Kapoor Reunite for a project after 12 years couple hints in a show
सैफ अली खान-करीना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

करीना और सैफ ने पहले 'टशन', 'कुर्बान' और 'एजेंट विनोद' में एक साथ काम किया है। वहीं, रोडसाइड रोमिया में दोनों ने अपनी आवाज दी थी। हालांकि, एक दशक के अधिक समय से यह जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर लोगों को नजर नहीं आई है। कपल के इस खुलासे से फैंस की उत्सुकता बढ़ गई है।  सैफ अली खान और करीना कपूर ने हाल ही में एक शो में साथ काम करने को लेकर खुलासा किया। 

Saif Ali Khan Kareena Kapoor Reunite for a project after 12 years couple hints in a show
करीना कपूर-सैफ अली खान - फोटो : social media

शो के दौरान करीना ने साझा किया, "पहले वे कहते थे कि नहीं, यह काम नहीं करेगा, यह दिलचस्प नहीं है और हमें एक साथ काम नहीं करना चाहिए। शायद इसलिए कि टशन या एजेंट विनोद ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन मेरा मानना है कि अगर एक अच्छी फिल्म है, तो लोग हमें एक साथ देखना चाहेंगे। अब हमें एक साथ कुछ पसंद आया है...।''

विज्ञापन
विज्ञापन
Saif Ali Khan Kareena Kapoor Reunite for a project after 12 years couple hints in a show
सैफ अली खान और करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

सैफ अली खान ने आगे कहा, "हम वास्तव में किसी चीज पर काम कर रहे हैं और कुछ ऐसा लाने की कोशिश कर रहे हैं जो इस बात को ध्यान में रखे कि हम शादीशुदा हैं और यह ड्रामा इस चीज के थोड़ा खिलाफ है। इसलिए यह कार्य अभी प्रगति पर है।" 

विज्ञापन
Saif Ali Khan Kareena Kapoor Reunite for a project after 12 years couple hints in a show
सैफ अली खान-करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि सैफ ने हाल ही में  ट्राइसेप सर्जरी करवाई है। उनकी आगामी फिल्म के एक्शन सीक्वेंस के दौरान अभिनेता चोटिल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। हालांकि, अब उनकी सेहत तेजी से सुधार की ओर बढ़ रही है।  
Bollywood: ग्लैमर से दूर इन सेलेब्स ने बचपन के प्यार को चुना अपना हमसफर, आज भी करते हैं बेइंतहा मोहब्बत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed