फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्राइम टाइम में इंटरव्यू के दौरान तैमूर को स्क्रीन पर लाना क्या सैफ को लगा था अजीब, अभिनेता ने दिया ये जवाब

Tue, 14 Apr 2020 12:11 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 14 Apr 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
Saif Ali Khan Opens Up On Son Taimur Ali Khan Debut On Primetime News
Saif Ali Khan And Taimur - फोटो : Social Media

सैफ अली खान के छोटे बेटे तैमूर अली खान हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। बीते दिनों सैफ एक न्यूज चैनल पर इंटरव्यू दे रहे थे तभी अचानक वहां तैमूर आ गए। एंकर के कहने पर सैफ ने उन्हें तैमूर से मिलवाया था। हाल ही सैफ ने उन्होंने इस घटना को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। 

Saif Ali Khan Opens Up On Son Taimur Ali Khan Debut On Primetime News
taimur ali khan - फोटो : social media

अनुपमा चोपड़ा को दिए एक इंटरव्यू में सैफ से पूछा गया कि ऐसे वैश्विक संकट(कोराना वायरस) के बीच कोई उनके बेटे को देखने के लिए रोमांचित है, उन्हें इस बात को सुनकर अटपटा नहीं लगता। इस पर सैफ ने कहा, 'जब ऐसा हुआ तो वाकई तैमूर को लाने चला गया था। आमतौर पर मैं उसे इंटरव्यू में शामिल नहीं करता।'

Saif Ali Khan Opens Up On Son Taimur Ali Khan Debut On Primetime News
Taimur Ali Khan - फोटो : Instagram

सैफ ने आगे कहा, 'मैंने सोचा था कि परिस्थितियों को देखते हुए, लोग थोड़ा खुश हो सकते हैं। अगर तैमूर के आने से किसी को मुस्कराने की वजह मिल जाती है तो इसमें हर्ज ही क्या है। लोग जब उसे देखते हैं तो खुश हो जाते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Saif Ali Khan Opens Up On Son Taimur Ali Khan Debut On Primetime News
taimur ali khan - फोटो : amar ujala

सैफ ने आगे कहा कि तैमूर को इस तरह से स्क्रीन पर लाना उनके लिए बिलकुल भी अटपटा नहीं था। तैमूर उनकी और करीना की खुशी की वजह है। अभी उसके खुश रहने की उम्र है। हम भी उसको खुश रखने के लिए तरीके निकालते रहते हैं।

विज्ञापन
Saif Ali Khan Opens Up On Son Taimur Ali Khan Debut On Primetime News
तैमूर अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि जब उस इंटरव्यू के दौरान तैमूर एंकर से पूछा कि आप कहां हैं? वह कहती हैं मैं स्टूडियो में हूं। इसके बाद एंकर तैमूर से टीवी देखने को कहती हैं। सैफ से एंकर पूछती हैं कि क्या इस वक्त तैमूर पैपराजी को मिस कर रहे हैं? इसके जवाब में सैफ ने कहा कि नहीं। मुझे नहीं लगता है। 

न सत्ते पे सत्ता, न विक्रम वेधा की रीमेक, इस सीक्वल से होने जा रही ऋतिक रोशन की परदे पर वापसी

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed