बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान का हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में सैफ अपनी पत्नी करीना कपूर के साथ किसी पार्टी से घर वापस लौटे थे और उनके घर के बाहर पैपराजी तस्वीरों के लिए इंतजार कर रहे थे। घर की ओर बढ़ते हुए पैपराजी लगातार उनकी तस्वीरें क्लिक कर रहे थे और उनके पीछे पीछे जा रहे थे। जिसपर सैफ पैपराजी पर काफी ज्यादा नाराज होते दिखाई दे रहे थे। सैफ ने पैपराजी को गुस्से में कहा कि आप हमारे बेडरूम में आ जाइए। अब इस वायरल वीडियो पर सैफ अली खान का रिएक्शन आया है।
Saif Ali Khan: सैफ अली खान ने गुस्से में सिक्योरिटी गार्ड को निकाला? अभिनेता ने बताई सच्चाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफ अली खान ने दिया बयान
इस मामले के बाद कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक सैफ ने बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड को निकाल दिया था और कहा जा रहा है कि एक्टर अपनी प्राइवेसी के उल्लंघन को लेकर पैपराजी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की भी योजना बना रहे थे। रिपोर्ट्स के जवाब में अब सैफ अली खान ने एक बयान जारी कर सफाई दी है, जिसमें उन्होंने कहा है कि किसी को नौकरी से नहीं निकाला जा रहा है और न ही कोई कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
सैफ बोले-किसी को नहीं निकाला है
आपको बता दें कि यह वीडियो देर रात दो बजे का है। इसपर उन्होंने अपने बयान में कहा कि बिल्डिंग के सुरक्षा गार्ड को नहीं निकाला जा रहा है, यह उसकी गलती नहीं है और न ही कोई पैपराजी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रहा है, क्योंकि हम इस तरह से काम नहीं करना चाहते हैं। हालांकि उन्होंने निजी संपत्ति के अंदर घुसकर सुरक्षा गार्ड पर ध्यान नहीं दिया है और हमारे घर पर आकर खड़े हो गए और हमारे ऊपर 20 कैमरें और लाइटें लगा दी, जैसे कि ऐसा करना उनका अधिकार है। उन्होंने आगे कहा कि यह उनका काफी गलत व्यवहार है और हर किसी को सीमा में रहने की जरूरत है। हम हर समय पैपराजी के साथ सहयोग करते हैं और हम समझते हैं, लेकिन घर के बाहर, गेट के बाहर, वरना कोई कहा लाइन में रहता है।
Film Festival: पहले बैन, फिर शर्तों के साथ फिल्म फेस्टिवल की अनुमति, कटक विश्वविद्यालय में क्यों हुआ विवाद?
लाइन खींचना जरूरी है
उन्होंने आगे कहा कि इसलिए मैंने बेडरूम के बारे में यह बात कह दी क्योंकि वह पहले ही एक लाइन क्रॉस कर चुके थे, जो कि पूरी तरह से बहुत गलत था। बच्चों की तस्वीरें खींचते हुए, जब वह एक्टिविटी कर रहे हैं या फिर किसी क्लास में है। यह सब जरूरी नहीं है, स्कूल के अंदर पैपराजी नहीं आ सकते हैं, लाइनें खींची गई हैं और हम बस इतना ही कह रहे हैं और बाकी शोर सिर्फ इसलिए है क्योंकि सच्चाई क्या है कोई नहीं जानता है और हर कोई कुछ न कुछ बेचना चाहता है, लेकिन यह सच है, और मुझे बस इतना ही कहना है। धन्यवाद।
Bollywood: रिलीज से पहले ही बैन हो गई थीं ये फिल्में, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ले सकते हैं मजा
फिल्म आदिपुरुष में नजर आएंगे सैफ
सैफ अली खान जल्द ही ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म आदिपुरुष में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ कृति सेनन और साउथ के सुपरस्टार प्रभास नजर आने वाले हैं।
Bhojpuri: कभी दोस्त थे भोजपुरी इंडस्ट्री के ये सितारे, आज एक-दूसरे को मानते हैं जानी दुश्मन