अभिनेता सैफ अली खान पटौदी खानदान से संबंध रखते हैं, लेकिन एक समय ऐसे आया जब सैफ अली खान के खानदानी महल पटौदी पैलेस को किराए पर देना पड़ा था। अपने इस खानदानी पैलेस को हासिल करने के लिए सैफ अली खान को काफी संघर्ष करना पड़ा था। इस बात का खुलासा सैफ अली खान ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में किया है। साथ ही उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी चौंकने वाले खुलासे किए।
पटौदी पैलेस को फिर हासिल करने के लिए सैफ ने चुकाई थी भारी कीमत, खुद किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफ अली खान ने हाल ही में मिड-डे को इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में सैफ अली खान ने पटौदी पैलेस के बारे में बताया। उन्होंने, ‘ पिता के निधन के बाद पटौदी महल को नीमराना होटल्स को किराए पर देना पड़ा था। अमन और फ्रांसिस होटल चलाते थे। फ्रांसिस का निधन हो गया। अमन ने पटौदी महल वापसी करने का मुझे तरीका बताया। उन्होंने एक सम्मेलन में मुझसे कहा कि 'ठीक है पर इसके लिए आपको हमें बहुत सारा पैसा देना होगा।
सैफ ने आगे बताया- मैंने अपने इस खानदानी महल को फिल्मों में रुपए कमाकर वापस हासिल किया। आप अपने अतीत से अधिक दूर नहीं रह सकते। मेरी परवरिश वैसी रही है लेकिन विरासत में कुछ भी नहीं मिला है।’ इसके अलावा सैफ अली खान ने अपने बचपन के बारे में बताया। उन्होंने कहा , ‘मैं बॉम्बे में पैदा हुआ था और यहीं मेरी परवरिश भी हुई थी। मेरे पिता मां के साथ कारमाइकल रोड के फ्लैट में रहते थे। उनकी आखिरी टेस्ट सीरीज उस समय थी जब मैं चार-पांच साल का था। मेरी मां अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए भोपाल और पटौदी में चीजों की देखभाल कर रही थी। वह बूढ़ी हो गई थी। इसलिए हम उनके साथ रहने के लिए दिल्ली चले गए।’
सैफ ने एक इंटरव्यू में अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी की। यहां उन्होंने अपनी पहली पत्नी अमृता सिंह का भी जिक्र किया। करीना कपूर से शादी करने के बाद भी कुछ मामलों पर सैफ अपनी पूर्व पत्नी और अभिनेत्री अमृता को श्रेय देना नहीं भूलते। यहां उन्होंने बताया कि अमृता की वजह से ही वो सफल एक्टर बन पाए । अमृता सिंह के बारे में बात करते हुए सैफ ने कहा, 'मैं घर से भाग गया था और मैंने 20 साल की उम्र में शादी कर ली थी। मुझे अपनी पूर्व पत्नी अमृता को श्रेय देना पड़ेगा क्योंकि वो एकलौती ऐसी थीं, जिन्होंने मुझे परिवार, काम और बिजनेस को संजीदगी से लेना सिखाया । उन्होंने मुझे कहा कि तुम किसी टारगेट को हिट नहीं कर सकते जब तुम उसपर हंस रहे हो।'
बता दें कि सैफ ने 1991 अपनी उम्र से 12 साल बड़ी अभिनेत्री अमृता सिंह से शादी कर ली थी। दोनों की शादी मुस्लिम रीति रिवाज से हुई थी। कई सारे विवादों के बाद दोनों के परिवार ने इन्हें अपना लिया था । शादी के बाद अमृता ने बॉलीवुड से दूरी बना ली थी । गौरतलब है कि सैफ अली खान की पिछले दिनों रिलीज हुई वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' लोगों ने बहुत पसंद किया। अब उनकी आने वाली फिल्म 'तानाजी' और 'जवानी-जानेमन' हैं ।
पढ़ें: सैफ अली खान ने पहली पत्नी अमृता को दिया इस बात का श्रेय, बोले- 'एक वही थीं जो...'