फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तैमूर में बसती है बुआ सबा अली खान की जान, अनदेखी तस्वीर साझा कर लुटाया प्यार

Sun, 07 Mar 2021 04:56 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Sun, 07 Mar 2021 04:56 PM IST
विज्ञापन
saif ali khan sister saba ali khan shared kareena kapoor son taimar ali khan photo
तैमूर अली खान - फोटो : Insatagram- @sabapataudi

सैफ अली खान और करीना कपूर खान के लाडले तैमूर अली खान हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। घर में एक नन्हा मेहमान आने के साथ ही अब तो वे बड़े भाई भी बन गए हैं। लेकिन छोटा भाई आने के बाद भी तैमूर की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। वहीं, उनकी बुआ सबा अली खान ने एक बार फिर से उन्हें लाइमलाइट में ला दिया है।

saif ali khan sister saba ali khan shared kareena kapoor son taimar ali khan photo
तैमूर अली खान - फोटो : Insatagram- @sabapataudi

खुद सोशल मीडिया से दूर रहने वाली सबा अली खान ने तैमूर की फोटो शेयर की है। फोटो के कैप्शन में सबा करीना कपूर के बेटे तैमूर को अपनी ‘जान’ बता रही हैं। सबा ने लिखा है कि ‘टिम स्टाइल, मेरी जान, ढेर सारा प्यार‘। तैमूर की ये फोटो उस समय की है जब वो बहुत छोटे थे। इस फोटो में तैमूर टोपी लगाए नजर आ रहे हैं और बेहद क्यूट लग रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Saba (@sabapataudi)

saif ali khan sister saba ali khan shared kareena kapoor son taimar ali khan photo
सैफ अली खान, तैमूर अली खान - फोटो : Insatagram- @sabapataudi

हालांकि, सैफ अली खान की बहन सबा खुद बचपन से ही लाइमलाइट से दूर रहती हैं। दूसरे स्टार किड्स की तरह सबा सुर्खियों में कभी नहीं रहीं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और तस्वीर शेयर कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराती रहती हैं। वह लगातार इंस्टाग्राम पर तस्वीर और वीडियो पोस्ट कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
saif ali khan sister saba ali khan shared kareena kapoor son taimar ali khan photo
इब्राहिम अली खान - फोटो : Insatagram- @sabapataudi

सबा अली खान एक्टिंग की दूनिया से दूर हैं। वह ज्वेलरी डिजाइनिंग की फील्ड में हैं। बता दें कि सबा के इंस्टाग्राम पर 30 हजार फैंस जुड़े हुए हैं। पिछले कुछ दिनों में सबा ने लगातार परिवार से जुड़ी पोस्ट शेयर की हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने सबसे बड़े भतीजे इब्राहिम अली खान की फोटो शेयर कर उन्हें बर्थडे मैसेज लिखा था।

विज्ञापन
saif ali khan sister saba ali khan shared kareena kapoor son taimar ali khan photo
सोहा अली खान की शादी - फोटो : Insatagram- @sabapataudi

वहीं, सबा ने सोहा अली खान और कुणाल खेमू की शादी की तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो में करीना और सैफ भी नजर आए थे। इसके साथ ही शर्मिला टैगोर भी दिखाई दी थी। वहीं, सबा ने इसपर सुंदर कैप्शन लिखा था ‘यादें, देजा वू, सोहा की शादी, मस्ती, मजा और अनमोल पल’।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed