फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हनी सिंह के साथ रैप करेगा बॉलीवुड का यह सुपरहिट हीरो, वीडियो में होंगी दो-दो हीरोइन

Fri, 27 Apr 2018 07:51 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 27 Apr 2018 07:51 AM IST
विज्ञापन
Saif Ali Khan To Rap With Honey Singh For Film Bazaar
honey singh

दो साल के बाद जब हनी सिंह ने कमबैक किया तो हर तरफ धूम मचा दी। फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' में गाया उनका गाना 'दिल चोरी' पार्टियों की शान बन गया। अब वह फिल्म 'बाजार' के लिए भी रैप करने जा रहे हैं। इस बार उनका गाना और भी स्पेशल होगा क्योंकि इस बार उनका साथ बॉलीवुड का एक सुपरहिट हीरो देेने जा रहा है...

Saif Ali Khan To Rap With Honey Singh For Film Bazaar
सैफ अली खान - फोटो : samaa

फिल्म 'बाजार' के लिए हनी सिंह और सैफ अली खान मिलकर गाना रिकॉर्ड करेंगे। यह सैफ अली खान का रैप डेब्यू होगा। यह बात सब जानते हैं कि सैफ अली खान को म्यूजिक का कितना शौक है। वह कई कॉन्सर्ट्स में गिटार परफॉर्मेंस भी दे चुके हैं।

Saif Ali Khan To Rap With Honey Singh For Film Bazaar
सैफ अली खान

जैज, ब्लूज और रॉक एंड रोल म्यूजिक के फैन सैफ अली खान हनी सिंह के साथ मिलकर पंजाबी गाना रिकॉर्ड करेंगे। इसका म्यूजिक भी हनी सिंह ही कंपोज करेंगे। दोनों ने इस सिलसिले में जैम सेशन भी किया है। इस गाने का वीडियो अगले महीने मुंबई में शूट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Saif Ali Khan To Rap With Honey Singh For Film Bazaar
saif ali khan

सैफ अली खान के पहले रैप गाने पर चित्रांगदा सिंह और राधिका आप्टे ठुमके लगाती नजर आएंगी। बता दें कि सैफ अली खान ने फिल्म हैप्पी एंडिंग में अपना ऑनस्क्रीन म्यूजिकल डेब्यू किया था। फिल्म के लिए उन्होंने पैपोन के साथ मिलकर 'खम्मा घणी' गाना गया था और गिटार बजाते भी दिखे।

विज्ञापन
Saif Ali Khan To Rap With Honey Singh For Film Bazaar
saif ali khan

फिल्म 'बाजार' से विनोद मेेहरा के बेटे रोहन मेहरा बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। स्टॉक मार्केट की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म में सैफ अली खान एक बिजनेसमैन के रोल में दिखेंगे। फिल्म में उनके किरदार का नाम 'नवाब' है। इस फिल्म में अतुल कुलकर्णी और फिल्म 'पद्मावत' फेम अनुुप्रिया गोएंका भी अहम रोल निभाया है। फिल्म का संगीत अमाल मलिक और तनिष्क बागची ने तैयार किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed