फिल्मों में हीरो के साथ-साथ विलेन का रोल भी काफी महत्वपूर्ण होता है। आखिर पूरी फिल्म में मुकाबला ही नायक और खलनायक के बीच होता है और फिल्म को रोमांचक बनाने के लिए दोनों ही किरदार अहम होते हैं। दशकों पहले से नकारात्मक किरदारों को दमदार बनाने पर भी निर्माताओं का खास ध्यान रहा है। 60 के दशक से ही सिनेमा में ऐसे कई सितारे रहे हैं, जिन्होंने खलनायक बनकर दर्शकों का दिल जीता। प्राण, रंजीत, अजीत, प्रेम चोपड़ा, अमजद खान, अमरीश पुरी समेत तमाम नाम इस लिस्ट में हैं। वक्त में बदलाव के बाद खलनायकों की एक नई पीढ़ी आई है। आइए आज आपको उनसे मिलवाते हैं...
New Villains: नायकों से कम नहीं नई पीढ़ी के ये खलनायक, दर्शकों पर जमकर चला रहे अपना जादू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनीष वाधवा
फिल्म 'गदर 2' में तारा सिंह के रूप में सनी देओल छा गए हैं। मगर, इसी फिल्म में खलनायक के रूप में नजर आए एक्टर मनीष वाधवा भी कमतर नहीं रहे। इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही इस फिल्म में मनीष ने तारा सिंह को गहरे जख्म देने वाले पाकिस्तानी सेना के मेजर जनरल हामिद इकबाल का किरदार निभाया है। उन्होंने यह रोल इस तरह निभाया है कि क्रूरता उनके चेहरे पर नजर आ रही है। यही वजह है कि दर्शकों का दिल जीतने में वह कामयाब रहे हैं। बता दें कि इससे पहले मनीष शाहरुख खान की ‘पठान’ में भी विलेन के रूप में नजर आ चुके हैं।
गुलशन देवैया
गुलशन देवैया अब तक कई फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ चुके हैं। गुलशन इन दिनों राजकुमार राव की वेब सीरीज ‘गन्स एंड गुलाब्स’ में अपने नकारात्मक किरदार की वजह से सुर्खियों में हैं। इस वेब सीरीज में उन्होंने ‘आत्माराम’ नाम के खतरनाक गैंगस्टर का किरदार निभाया है, जो तेज धार हथियार से लोगों के शरीर पर चार बार हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार देता है।
विजय सेतुपति
साउथ के सुपरस्टार विजय सेतुपति अपने हर किरदार से दर्शकों के दिल में उतर जाते हैं। जल्द ही वह शाहरुख खान की आगामी फिल्म ‘जवान’ में नेगेटिव रोल में नजर आएंगे। उन्हें फिल्मों में हीरो से ज्यादा नकारात्मक रोल में पसंद किया जाता है। पिछले साल रिलीज हुई कमल हासन की ‘विक्रम’ में उन्होंने नेगेटिव किरदार निभाया था। अब ‘जवान’ फिल्म में विजय सेतुपति की टक्कर किंग खान से होगी।
विजय वर्मा
एक्टर विजय वर्मा ने कई अलग-अलग किरदार दमदार अंदाज में अदा किए हैं। नेगेटिव रोल में भी वह खूब जमे हैं। बीते दिनों उनकी ‘दहाड़’ वेब सीरीज रिलीज हुई थी, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा और गुलशन देवैया लीड रोल में नजर आए। ‘दहाड़’ में विजय वर्मा ने एक ऐसे साइको किलर का रोल निभाया था, जो महिलाओं को अपने प्यार के जाल में फंसाता है और फिर उन्हें लूटकर जान से मार देता है। इसके अलावा भी विजय ने कई अन्य सीरीज और फिल्मों में नेगेटिव रोल निभाए हैं।
Equalizer 3 Review: फिर देवदूत बनकर लौटे डेंजेल वाशिंगटन, फ्रेंचाइजी की आखिरी किस्त में फुलटू एक्शन धमाल