{"_id":"5d5ea14d8ebc3e6c6f606dbd","slug":"saira-banu-birthday-special-know-about-dilip-kumar-and-saira-banu-love-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"22 साल बड़े दिलीप कुमार के बच्चे की मां बनने वाली थीं सायरा, बेहद रोमांचक है प्रेम कहानी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
22 साल बड़े दिलीप कुमार के बच्चे की मां बनने वाली थीं सायरा, बेहद रोमांचक है प्रेम कहानी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Fri, 23 Aug 2019 12:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सायरा बानो और दिलीप कुमार
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के 'द मोस्ट एलिजिबल बैचलर' रहे दिलीप कुमार और खूबसूरती का दूसरा नाम रहीं सायरा बानो की प्रेम कहानी बेहद रोमांटिक रही है। बॉलीवुड के इस कपल के फैंस इस बात को बखूबी जानते हैं कि सायरा शुरू से ही दिलीप कुमार की फैन थीं। 23 अगस्त को सायरा बानो जी का जन्मदिन होता है। इस खास मौके पर दिलीप साहब और सायरा बानो के प्यार का जिक्र न हो तो ये दिन अधूरा सा लगेगा। आइए बॉलीवुड की किताब के कुछ पन्ने पलटते हुए गुजरे जमाने के इस मशहूर जोड़ी की लव स्टोरी पर डालते हैं एक नजर...
2 of 5
सायरा बानो और दिलीप कुमार
- फोटो : file photo
ये 1966 का साल था। दिलीप कुमार और सायरा बानो ने अपनी मोहब्बत के ऐलान का फैसला कर लिया था। दिलीप कुमार पर वैसे तो देश-विदेश की कई लड़कियां जान छिड़कती थीं, लेकिन उन्हें सायरा बानो पसंद आईं। सायरा उनसे 22 साल छोटी थीं। शादी के समय दिलीप की उम्र 44 थी, जबकि सायरा की 22 साल। 12 साल की उम्र से सायरा दिलीप को दीवानों की तरह चाहती थीं। दो बार प्यार में नाकामयाब रहे दिलीप सायरा में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे थे। उम्र के फर्क के चलते भी दिलीप इस रिश्ते से कतरा रहे थे लेकिन वह इस बात से अच्छी तरह वाकिफ थे कि सायरा उनसे बेइंतेहा मोहब्बत करती हैं। 1966 में दोनों ने किसी को बिना बताए शादी कर ली।
3 of 5
saira banu
- फोटो : social media
दिलीप कुमार ने अपने और सायरा की उम्र के फासले को देखते हुए उनसे कह दिया था कि मेरे सफेद होते बालों को तो देखो! इसके बाद भी सायरा पीछे नहीं हटीं। दिलीप साहब के प्यार में सायरा इस कदर दीवानी थीं कि उन्होंने दिलीप कुमार को इम्प्रैस करने के लिए उर्दू और पर्शियन तक सीखी। उन्होंने दिलीप साहब की पसंद और नापसंद के बारे में भी जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सायरा बानो और दिलीप कुमार
- फोटो : file photo
सायरा के प्यार को देखते हुए दिलीप कुमार ने उनसे शादी कर ली। दोनों ने कई मुश्किलों का सामना भी किया। दिलीप कुमार ने अपनी आत्मकथा 'द सबस्टांस एंड द शैडो' में बताया है कि सायरा एक बार प्रेग्नेंट हुई थीं, लेकिन पैदा होने से पहले ही बच्चे की मौत हो गई थी। इस घटना से दोनों ही बुरी तरह टूट गए थे। इसके बाद सायरा कभी मां नहीं बन सकीं। फिर भी दोनों साथ खड़े रहे।
विज्ञापन
5 of 5
दिलीप कुमार के साथ सायरा बानो
- फोटो : file photo
जब भी बॉलीवुड सितारों की प्रेम कहानियों की बात की जाती है तो सायरा बानो और दिलीप कुमार का नाम सबसे पहले लिया जाता है। शादी के इतने साल बाद भी सायरा और दिलीप का रिश्ता उतना ही मजबूत है। अल्जाइमर से पीड़ित दिलीप साहब का सायरा पूरा ख्याल रखती हैं। कहीं जाना होता है तो दोनों साथ ही जाते हैं और आज तक जिंदगी के हर मोड़ पर दोनों एक-दूसरे के साथ ऐसे खड़े दिखते हैं, जैसे पानी में मछली जैसे एक के बिना दूसरा अधूरा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।