भारत सरकार ने गुरुवार की रात पद्म पुरस्कारों की घोषणा की। मनोरंजन जगत में वैजयंती माला और साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी को पद्म विभूषण पुरस्कार से नवाजा गया। वहीं, बॉलीवुड सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती, म्यूजिक निर्देशक प्यारे लाल शर्मा और प्लेबैक सिंगर ऊषा उत्थुप और दिवंगत साउथ अभिनेता विजयकांत को पद्म भूषण पुरस्कार मिला। वैजयंती माला बाली के पद्म विभूषण पुरस्कार 2024 से सम्मानित होने पर हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो ने खुशी जाहिर की है।
Saira-Vyjayanthimala: 'अक्का वास्तव में इसकी हकदार', सायरा बानो ने पद्म विभूषण के लिए वैजयंतीमाला को दी बधाई
हाल ही में दिए साक्षात्कार में सायरा बानो ने वैजयंती माला को बधाई देते हुए कहा कि वे इस सम्मान की वास्तव में हकदार हैं। उन्होंने कहा, 'मैं इस बात से बहुत खुश हूं। यह पुरस्कार वास्तव में योग्य है। मैं उनकी फिल्में देखकर बड़ी हुई हूं और वह मेरे लिए अक्का (बड़ी बहन) हैं।' इससे पहले भी कई बार सायरा बानो अभिनेत्री वैजयंती माला के लिए अपना प्यार और समर्थन जता चुकी हैं।
Republic Day: फिल्मों के इन गानों को सुन रोम रोम में भर जाएगी देशभक्ति की भावना, सेना के जज्बे को करेंगे सलाम
सितंबर, साल 2023 में उन्होंने सायरा के साथ अपनी पुरानी दिलचस्प यादें साझा की थीं। जब उन्होंने खुलासा किया था कि जब उन्होंने एक पत्रिका के कवर पर वैजयंती माला के साथ अपने दिवंगत पति दिलीप कुमार की तस्वीर देखी थी तो उन्हें ईर्ष्या हुई थी। दोनों ने 1958 की रोमांटिक ड्रामा मधुमती में साथ काम किया था। सायरा ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर यह किस्सा साझा करते हुए लिखा था, 'यह एक सुंदर तस्वीर थी और अपने बचपने में मुझे साहब के चेहरे के करीब देखकर इतनी ईर्ष्या हुई कि मैंने कैंची ली और चतुराई से तस्वीर के उस हिस्से को काटना शुरू कर दिया। जरा सोचो, जब मैं इसे याद करती हूं तो मैं हंसी से पागल हो जाती हूं, तब तक मैंने उन्हें कभी किसी फिल्म में नहीं देखा था और जैसा कि किस्मत में था, मैं अपने परिवार के सदस्य के रूप में उनसे मिलने, उनकी प्रशंसा करने और उनके साथ जुड़ने के लिए बड़ी हुआ। उनके साथ कई दिलचस्प यादें हैं, जिनमें मैं अक्का का बहुत सम्मान करती हूं और एक दिन इसके बारे में बताऊंगी।
Dia Mirza: फिर दिखा दीया मिर्जा का बड़बोला रूप, भारतीय सिनेमा को बताया 150 साल का, अपनी फिल्मों को लेकर...
वैजयंती माला बाली भारतीय सिनेमा की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने 16 साल की उम्र में 1949 में तमिल फिल्म 'वाजकई' से अभिनय की शुरुआत की। उनकी पहली हिंदी फिल्म 'बहार' थी, जो 1951 में रिलीज हुई थी। बाद में उन्होंने 1950 और 1960 के दशक की कई फिल्मों में भी काम किया, जिनमें 'देवदास', 'नया दौर', 'आशा', 'साधना', 'गूंगा जमना', 'संगम' और 'ज्वेल थीफ' शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि उन्हें साल 1968 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था।
Fighter Day 1 Collection: 'कृष 3' से भी कम रही फिल्म ‘फाइटर’ की ओपनिंग, ऋतिक की ब्रांड वैल्यू का कड़ा इम्तिहान
वैजयंती माला बाली के अलावा चिरंजीवी को भी पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वे साउथ सिनेमा के सबसे लोकप्रिय सितारों में से एक हैं। उन्होंने तेलुगु, हिंदी, तमिल और कन्नड़ सहित कई भाषाओं में 150 से अधिक फीचर फिल्मों में काम किया है। वहीं मिथुन चक्रवर्ती को भी पद्म भूषण पुरस्कार का सम्मान मिला। पुरस्कारों से सम्मानित सभी सितारों को सोशल मीडिया पर कई हस्तियां गर्मजोशी के साथ बधाई दे रही हैं।
Jamie Lever: पिता के नाम के बगैर जैमी को मिला था इंडस्ट्री में काम, जॉनी लीवर ने नहीं किया बेटी का मार्गदर्शन!
