सब्सक्राइब करें

Saiyaara Day 8 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर 'सैयारा' का 'दंगल', हिला डाला 'आरआरआर' का सिंहासन, जानिए कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 25 Jul 2025 09:38 PM IST
सार

Saiyaara Box Office Collection: फिल्म 'सैयारा' ने आज शुक्रवार 25 जुलाई को बॉक्स ऑफिस पर एक सप्ताह पूरा कर लिया है। फिल्म 'ब्लॉकबस्टर' घोषित हो चुकी है। जानते हैं आज आठवें दिन इसने क्या कमाल दिखाया है?

विज्ञापन
Saiyaara Box Office Collection: Ahaan Panday Aneet Padda Movie Beats RRR Film On 8th Day Earning
'सैयारा' - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'सैयारा' बॉक्स ऑफिस पर हर दिन नया कीर्तिमान रच रही है। शुक्रवार 18 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म ने शानदार ओपनिंग लेते हुए तीसरे ही दिन अपना बजट निकाल लिया। मोहित सूरी की इस फिल्म के जरिए अहान पांडे और अनीत पड्डा ने एक्टिंग की दुनिया में बोहनी की है। बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करते हुए इस फिल्म ने ऑस्कर विनिंग फिल्म 'RRR' के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया है।

Trending Videos
Saiyaara Box Office Collection: Ahaan Panday Aneet Padda Movie Beats RRR Film On 8th Day Earning
फिल्म 'सैयारा' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

कमाई में गिरावट के बावजूद दबदबा कायम
फिल्म 'सैयारा'  21.5 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेते हुए शानदार शुरुआत की। पहले सप्ताह में फिल्म ने 172.75  करोड़ रुपये का कलेक्शन जुटाया। बात करें कल गुरुवार सातवें दिन की कमाई की तो कल इसका इंडिया नेट कलेक्शन 19 करोड़ रुपये रहा। आज शुक्रवार को कमाई में गिरावट दर्ज हुई है। मगर, अब भी दोहरी संख्या में कलेक्शन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Saiyaara Box Office Collection: Ahaan Panday Aneet Padda Movie Beats RRR Film On 8th Day Earning
'सैयारा' बॉक्स ऑफिस - फोटो : सोशल मीडिया

'RRR' को दे डाली टक्कर
शुरुआती आंकड़ों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज शुक्रवार को इस फिल्म ने 13.12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 185.87 करोड़ रुपये हो गया है। इस फिल्म ने आठवें दिन की कमाई के मामले में रामचरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'आरआरआर' को धूल चटा दी है। फिल्म 'RRR' ने आठवें दिन 13.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, 'केजीएफ चैप्टर 2' से यह मामूली अंतर से पीछे है, जिसने आठवें दिन 13.58 करोड़ रुपये कमाए थे।

Saiyaara Box Office Collection: Ahaan Panday Aneet Padda Movie Beats RRR Film On 8th Day Earning
सैयारा - फोटो : इंस्टाग्राम

वर्ल्डवाइड भी दिखाया करिश्मा
फिल्म 'सैयारा' सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी डंका पीट रही है। वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में यह साल 2025 में रिलीज हुईं बॉलीवुड फिल्मों में तीसरे नंबर पर काबिज हो गई है। पहले नंबर पर विक्की कौशल की 'छावा' है, दूसरे पर आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' और तीसरे नंबर पर 'सैयारा' आ गई है। इसने 'रेड 2' और 'हाउसफुल 5' को पीछे छोड़ दिया है। वर्ल्डवाइड कमाई में इस साल की टॉप 5 फिल्में ये हैं:

 
फिल्म वर्ल्डवाइड कलेक्शन
छावा 797.34 करोड़ रुपये
सितारे जमीन पर 257.88 करोड़ रुपये
सैयारा 255.65 करोड़ रुपये
रेड 2 243.06 करोड़ रुपये
हाउसफुल 5     238.09 करोड़ रुपये
विज्ञापन
Saiyaara Box Office Collection: Ahaan Panday Aneet Padda Movie Beats RRR Film On 8th Day Earning
सैयारा गाने का एक दृश्य - फोटो : यूट्यूब

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर जल्द लगेगा दोहरा शतक
'सैयारा' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी जल्द ही दोहरा शतक जड़ देगी। उम्मीद है कि वीकएंड में फिल्म 200 करोड़ी बन जाए। यह एक रोमांटिक म्यूजिकल लव स्टोरी फिल्म है। इसे यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed