{"_id":"687fa8b0a274200aed0161d8","slug":"saiyaara-day-5-box-office-collection-ahaan-pandey-aneet-padda-and-director-mohit-suri-film-tuesday-earning-2025-07-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Saiyaara: वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में 'जाट' और 'केसरी 2' से आगे निकली 'सैयारा', मंगलवार को कमाए इतने करोड़","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Saiyaara: वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में 'जाट' और 'केसरी 2' से आगे निकली 'सैयारा', मंगलवार को कमाए इतने करोड़
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Tue, 22 Jul 2025 08:40 PM IST
सार
Saiyaara Box Office Collection Day 5: अहान पांडे और अनीत पड्डा जैसे नए एक्टर्स से सजी रोमांटिक फिल्म ‘सैयारा’ बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। इस फिल्म ने 5वें दिन वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में फिल्म ‘केसरी 2’ और 'जाट' को पीछे छोड़ दिया है। जानिए, आज यानी मंगलवार को ‘सैयारा’ ने कुल कितना कलेक्शन कर लिया है।
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'सैयारा', 'केसरी 2' और 'जाट'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मोहित सूरी के निर्देशन में बनीं फिल्म ‘सैयारा’ बॉक्स ऑफिस पर चांदी काट रही है। चौथे दिन ही यह फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई थी। जानिए, इस फिल्म ने आज मंगलवार को यानी 5वें दिन कितने करोड़ रुपये अपने खाते में जमा कर लिए हैं। साथ ही ‘केसरी 2’ और 'जाट' को वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में ‘सैयारा’ ने पीछे छोड़ दिया है। अब इसकी नजर फिल्म 'स्काई फोर्स' के कलेक्शन को पीछे छोड़ने की है।
2 of 5
फिल्म 'सैयारा' की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
वर्ल्डवाइड कलेक्शन में ‘केसरी 2’ से आगे निकली ‘सैयारा’
हाल ही में रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘सैयारा’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई। पांच दिनों में ही इसने कई फिल्मों को वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में पीछे छोड़ दिया है। ‘केसरी 2’ ने वर्ल्डवाइड 144.35 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया था, जबकि ‘सैयारा’ ने 5वें दिन में इस कलेक्शन को पार कर लिया। ‘सैयारा’ ने वर्ल्डवाइड 148.98 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इसी तरह ‘सैयारा’ फिल्म ‘जाट’ और ‘भूल चूक माफ’ से भी वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में आगे निकल गई है। ‘जाट’ ने वर्ल्डवाइड 119.24 करोड़ रुपये कमाए थे और ‘भूल चूक माफ’ ने 90.78 करोड़ रुपये का कलेक्शन वर्ल्डवाइड किया था।
3 of 5
फिल्म 'सैयारा' की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
भारत में ‘सैयारा’ का 5वें दिन का कलेक्शन
जहां तक भारत में ‘सैयारा’ के कलेक्शन की बात है तो अब तक प्राप्त शुरुआती आंकड़ों के अनुसार इस फिल्म ने 5वें दिन 18.88 करोड़ रुपये कमाए लिए हैं। वहीं इसका कुल कलेक्शन भी भारत में 126.13 करोड़ रुपये हो चुका है। पहले दिन इस फिल्म ने 21.5 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला था। दूसरे दिन इसने 26 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 35.75 करोड़ रुपये और चौथे दिन 24 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म 'सैयारा' बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
बजट किया वसूल और 150 करोड़ क्लब में एंट्री की तैयारी
जिस तरह से फिल्म ‘सैयारा’ बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन कर रही है, उससे लगता है कि वीकएंड आते-आते यह 150 करोड़ रुपये के कलेक्शन का आंकड़ा पार कर लेगी। फिल्म ने चंद दिनों में ही अपना बजट भी वसूल कर लिया है, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ‘सैयारा’ का बजट लगभग 60 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
'सैयारा' बॉक्स ऑफिस
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
म्यूजिक और रोमांस का रंग दर्शकों पर छाया
मोहित सूरी के निर्देशन में बनीं फिल्म ‘सैयारा’ एक इंटेंस लव स्टोरी है। फिल्म की कहानी एक म्यूजिशियन कृष और वाणी नाम की लड़की की है। कृष का किरदार अहान पांडे ने निभाया है और वाणी के रोल में अनीत पड्डा नजर आ रही हैं। दोनों की केमिस्ट्री, फिल्म की कहानी और सबसे ज्यादा इसका म्यूजिक यंग ऑडियंस को पसंद आया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।