फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saiyaara Box Office: अहान पांडे ने सलमान खान-खिलाड़ी को दी टक्कर, वर्ल्डवाइड पाचवें नंबर पर काबिज 'सैयारा'

Wed, 23 Jul 2025 08:29 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 23 Jul 2025 08:29 PM IST
सार

Saiyaara Box Office Collection Report: बॉक्स ऑफिस पर 'सैयारा' ने अपना सिंहासन जमा लिया है। 18 जुलाई को रिलीज हुई यह फिल्म चांदी काट रही है और छठे दिन यह इस साल की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्म बन गई है।

विज्ञापन
Saiyaara Day 6 Box Office Collection: Ahaan Panday Aneet Padda Mohit Suri Movie Wednesday Earning
सैयारा फिल्म बॉक्स ऑफिस - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'सैयारा' बॉक्स ऑफिस के मैदान में तूफानी पारी खेल रही है। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी नए सितारों अहान पांडे और अनीत पड्डा की यह फिल्म ओपनिंग डे से ही कमाल कर रही है। अपना बजट फिल्म तीसरे दिन ही निकाल चुकी और अब रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाए जा रही है। कल मंगलवार को पांचवें दिन इसने शानदार कलेक्शन किया। जानिए आज बुधवार को छठे दिन कैसा प्रदर्शन किया?

Saiyaara Day 6 Box Office Collection: Ahaan Panday Aneet Padda Mohit Suri Movie Wednesday Earning
सैयारा फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम

2025 की पांचवीं सबसे कमाऊ फिल्म बनी 'सैयारा'
फिल्म 'सैयारा' की रिलीज को छह दिन पूरे हो गए हैं। बॉक्स ऑफिस पर इसका झंडा बुलंद है। आलम यह है कि पांचवे दिन यह साल 2025 की सबसे कमाऊ फिल्म बन चुकी है। कल इस फिल्म ने 'जाट' और 'केसरी चैप्टर 2' को धूल चटाई थी। आज छठे दिन इसने अक्षय कुमार और सलमान खान जैसे सितारों को सीधी टक्कर देते हुए 'स्काई फोर्स' और 'सिकंदर' का रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया है। 

Saiyaara Day 6 Box Office Collection: Ahaan Panday Aneet Padda Mohit Suri Movie Wednesday Earning
सैयारा फिल्म बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला

छठे दिन भी की धुआंधार कमाई
फिल्म 'सैयारा' ने कल पांचवें दिन 25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक आज बुधवार को फिल्म ने 12.84 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इसी के साथ फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 145.09 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, वर्ल्डवाइड 187.88 करोड़ रुपये कमा चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Saiyaara Day 6 Box Office Collection: Ahaan Panday Aneet Padda Mohit Suri Movie Wednesday Earning
'सैयारा' बॉक्स ऑफिस - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान और अक्षय कुमार को रेस में पीछे छोड़ा
अक्षय कुमार की इस साल रिलीज हुई फिल्म 'स्काई फोर्स' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 112.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, वर्ल्डवाइड इसने 149 करोड़ रुपये कमाए। सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 110.1 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। वहीं, इसका वर्ल्डवाइड कारोबार 184.6 करोड़ रुपये है। इस हिसाब से छठे दिन 'सैयारा' ने दोनों फिल्मों को मात दे दी है। इसी तरह कमाई जारी रही तो जल्द ही यह 'हाउसफुल 5' को भी पीछे छोड़ देगी। 

विज्ञापन
Saiyaara Day 6 Box Office Collection: Ahaan Panday Aneet Padda Mohit Suri Movie Wednesday Earning
सैयारा बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला

इस साल की ये चार फिल्में 'सैयारा' से आगे
फिल्म 'सैयारा' कमाई के मामले में इस साल की टॉप 5 फिल्मों में पांचवें स्थान पर है। वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में भी यह भारतीय फिल्मों में पांचवें नंबर पर है। अभी तक यह रेस में सिर्फ चार फिल्मों, 'छावा', 'हाउसफुल 5', 'रेड 2' और 'सितारे जमीन पर' से पीछे है। फिल्म 'सैयारा' एक रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म है। इसके जरिए अहान पांडे और अनीत पड्डा ने डेब्यू किया है। फिल्म को यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है। इस फिल्म का बजट करीब 60 करोड़ रुपये है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed