फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

3 साल पहले साजिद खान ने कबूल की थी सारी गलतियां, बोले - 'महिलाओं के साथ करता था बुरा बर्ताव'

Thu, 18 Oct 2018 09:30 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 18 Oct 2018 09:30 AM IST
विज्ञापन
Sajid Khan says I have deceived many women at the age of 20
SAJID KHAN

फिल्म डायरेक्टर साजिद खान पर अब तक चार महिलाओं ने #MeToo कैंपेन के तहत यौन शोषण का आरोप लगाया है। हालांकि साजिद ऐसे पहले स्टार नहीं है जिन पर यह आरोप लगा हो कुछ दिनों से बॉलीवुड के कई ऐसे चेहरे हैं जिन पर इस तरह का आरोप महिलाएं लगा चुकी हैं। इन चेहरों में नाना पाटेकर से लेकर संस्कारी बाबू आलोक नाथ का भी नाम शामिल है। इस बीच साजिद खान का एक पुराना इंटरव्यू सामने आया है जिसमें उन्होंने लड़कियों के साथ बुरे बर्ताव की बात खुलेआम कबूल की थी।

Sajid Khan says I have deceived many women at the age of 20
sajid khan

बॉलीवुड हंगामा का यह इंटरव्यू 3 साल पुराना है। इस इंटरव्यू के दौरान खुद साजिद खान ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी ऐसी बात बताई जिसे जानकर यकीनन आप हैरान रह जाएंगे। साजिद खान ने इस इंटरव्यू के दौरान कबूल किया था कि वह कई महिलाओं को धोखा दे चुके हैं। इस इंटरव्यू में साजिद खान ने कहा था - '20 साल की उम्र में मैं...था। इस उम्र में मैंने कई रिलेशनशिप बनाए और तोड़े। मैंने कई दिलों को तोड़ा, झूठ बोला, धोखा दिया और कई महिलाओं के साथ बुरा बर्ताव किया। जैसा कि ज्यादातर लड़के करते हैं।

 

Sajid Khan says I have deceived many women at the age of 20
sajid khan

'मैं उस वक्त टेलीविजन में था और लगातार सफलता मिलती जा रही थी। मेरी जिंदगी में एक से बढ़कर एक अच्छी लड़कियां आईं लेकिन मैंने उन सबके साथ बुरा बर्ताव किया।' इसके साथ ही साजिद ने इस इंटरव्यू के दौरान बताया कि एक बार तो वह अरेंज मैरिज के लिए भी तैयार हो गए थे। साजिद ने कहा - 'मैं आज से करीब 15-16 साल पहले शादी करने जा रहा था। उन लड़कियों के साथ नहीं जिनसे प्यार करता था बल्कि वह अरेंज मैरिज थी।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sajid Khan says I have deceived many women at the age of 20
sajid khan

साजिद ने बताया - 'मैं लड़की के माता-पिता से भी मिला लेकिन उस वक्त उस लड़की ने कुछ ऐसा कह दिया था कि मैं बुरी तरह से डर गया था। वह मेरे लिए सब कुछ करने को तैयार थी। अक्सर लड़के उस लड़की से शादी करने को तैयार हो जाते हैं। मेरा साथ ऐसा नहीं था।' आपको बता दें, साजिद खान पर लड़कियों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। यहां तक कि फिल्म एक्ट्रेस बिपाशा बसु और दिया मिर्जा ने भी अनुभव शेयर करते हुए साजिद की पोल खोल दी है।

विज्ञापन
Sajid Khan says I have deceived many women at the age of 20
dia and bipasha

बिपाशा बसु ने बताया कि फिल्म 'हमशक्ल' के सेट पर साजिद गंदे जोक्स सुनाते थे। वहीं दिया मिर्जा ने तो साजिद को घटिया आदमी तक कह डाला। आरोपों के बाद साजिद खान ने 'हाउसफुल 4' फिल्म से खुद ही किनारा कर लिया है। साजिद पर लगे इन आरोपों के बाद उनकी बहन फरहा खान ने खुलेआम #MeToo कैंपेन का समर्थन किया। फरहा ने लिखा - ‘परिवार के लिए यह दुखद है। हमें कुछ बेहद जटिल मुद्दों से निपटना होगा। अगर मेरे भाई ने ऐसा कुछ किया है, तो उसे प्रायश्चित करना होगा। मैं किसी भी तरह ऐसे व्यवहार का समर्थन नहीं करती और उस हर महिला के साथ खड़ी हूं जिसे पीड़ा पहुंची है।’
 




 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed