फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब बीमार वाजिद को चुपके से अपनी किडनी दान कर आई थीं साजिद की पत्नी, संगीतकार की भावुक मां ने किया खुलासा

Sun, 11 Apr 2021 12:04 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Sun, 11 Apr 2021 12:04 PM IST
विज्ञापन
sajid khan wife lubna donated her kidney to late wajid khan her mother in law revealed
साजिद खान संग पत्नी लुबना और मां - फोटो : Social media

एक सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन प्रो म्यूजिक लीग' के एक एपिसोड में दिवंगत संगीतकार वाजिद खान को श्रद्धांजलि दी गई। इस खास मौके पर वाजिद के भाई साजिद खान ने एक चौंका देना वाला खुलासा किया, जिसको सुनकर सब हैरान थे। इस एपिसोड में साजिद-वाजिद की मां रजीना और साजिद की पत्नी लुबना भी विशेष मेहमान बनकर आईं थीं। साजिद इस शो में कुल छह में से एक टीम के कैप्टन हैं। कार्यक्रम के दौरान साजिद की मां ने कहा कि एक समय था जब वाजिद को किडनी की सख्त जरूरत थी। 2019 में उनकी किडनी ट्रांसप्लांट की गई थी। किडनी साजिद की पत्नी यानी वाजिद की भाभी और मेरी बहू लुबना ने डोनेट की थी।

sajid khan wife lubna donated her kidney to late wajid khan her mother in law revealed
साजिद वाजिद - फोटो : Insatagram- @thesajidwajid

साजिद-वाजिद की मां ने बताया कि ‘वह अपनी किडनी दान नहीं कर सकती थीं, क्योंकि उन्हें डायबिटीज की बीमारी थी। लेकिन फिर भी उन्हें कहीं से किडनी मिलने की उम्मीद थी। लेकिन धीरे-धीरे ये आस टूटती गई। हमने अपने सभी रिश्तेदारों से पूछा, लेकिन कोई भी आगे नहीं आया तभी लुबना ने चुपके से सारे टेस्ट करवाए और उसने अपनी किडनी दी। आजकल तो अपने मां-बाप भी बच्चे को किडनी नहीं देते, लेकिन लुबना ने एक बार भी नहीं सोचा और किडनी दान दे दी।’

sajid khan wife lubna donated her kidney to late wajid khan her mother in law revealed
मां संग साजिद वाजिद - फोटो : Insatagram- @thesajidwajid

रजीना की बात सुनकर लुबना ने कहा कि ‘मुझे जब पता चला कि परिवार के अलावा भी लोग किडनी दान कर सकते हैं, तो मैंने किसी से नहीं पूछा और जाकर सभी टेस्ट करवा लिए। सभी जांच की रिपोर्ट आने के बाद मैंने वाजिद से कहा कि अगर मेरी किडनी मेल खाती है तो मैं ट्रांसप्लांट कर दूंगी। यह सुनकर मेरे पति साजिद काफी परेशान थे, लेकिन फिर मैंने उनसे कहा कि यह मेरा फैसला है। तब साजिद मेरी बाद मान गए।‘

विज्ञापन
विज्ञापन
sajid khan wife lubna donated her kidney to late wajid khan her mother in law revealed
पत्नी संग साजिद खान - फोटो : Insatagram- @thesajidwajid

इस दौरान साजिद पूरी घटना को यादकर भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि ‘वाजिद 2 साल से बीमार था और मां उसकी देखभाल कर रही थी। लुबना के किडनी डोनेट करने के निर्णय से मैं और मेरे बच्चे चिंता में थे, लेकिन जो भी उसने किया उससे हमें गर्व होता है। उस समय हमारे किसी भी पारिवारिक सदस्य ने हमारी मदद करने की कोशिश नहीं की। हमारे पास पैसा और बेहतरीन डॉक्टर्स थे, लेकिन किडनी की व्यवस्था नहीं थी। इस दौरान लोगों ने हमसे अपनी किडनी दान करने की बात कहकर पैसे लिए और भाग गए।‘

विज्ञापन
sajid khan wife lubna donated her kidney to late wajid khan her mother in law revealed
सलमान खान संग साजिद वाजिद - फोटो : Insatagram- @thesajidwajid

बता दें कि 1 जून 2020 को 47 साल के वाजिद का कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया था। साजिद-वाजिद की जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी जोड़ी रही। इस जोड़ी ने कई सारी फिल्मों में सुपरहिट गानें दिए। इस जोड़ी ने वान्टेड, वीर, दबंग और राउडी राठौर जैसी फिल्मों में म्यूजिक दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed