फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salaar: प्रभास से नाराज हुए 'सालार' के निर्देशक प्रशांत नील! सामने आई बड़ी वजह

Fri, 09 Sep 2022 04:13 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 09 Sep 2022 04:13 PM IST
विज्ञापन
salaar update according to reports director prashanth neel upset with prabhas know the reason
प्रशांत नील, प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया

पैन इंडिया स्टार प्रभास के हाथ कई सारे प्रोजेक्ट हैं, जिसमें प्रशांत नील के निर्देशन में बन रही फिल्म 'सालार' का नाम भी शामिल है। इस फिल्म का अब तक सिर्फ पोस्टर सामने आया है, जिसमें प्रभास धांसू अवतार में नजर आए। लेकिन अब फिल्म के सेट से जुड़ी एक नई खबर सामने आई है, जो प्रभास के फैंस के लिए अच्छी नहीं है। दावा किया जा रहा है कि फिल्म के निर्देशक प्रशांत नील प्रभास से नाराज चल रहे हैं। आइए आपको इसकी वजह बताते हैं। 

salaar update according to reports director prashanth neel upset with prabhas know the reason
salaar - फोटो : सोशल मीडिया

'सालार' एक एक्शन फिल्म है, जिसे होम्बले फिल्म्स बैनर के तहत विजय किर्गंदुर द्वारा निर्मित किया जा रहा है। इस फिल्म में प्रभास एक नए अवतार में नजर आएंगे। ऐसे में उनके लुक पर भी खूब काम किया गया है। लेकिन प्रशांत नील, प्रभास से ज्यादा खुश नहीं हैं। 'डार्लिंग' स्टार प्रभास 'सालार' के साथ ही कई प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं और इसी वजह से प्रभास के लुक में लगातार बदलाव हो रहे हैं जो प्रशांत नील को पसंद नहीं आ रहा। हालांकि, निर्देशक और एक्टर की तरफ से अब तक इन रिपोर्ट्स पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

salaar update according to reports director prashanth neel upset with prabhas know the reason
सालार - फोटो : सोशल मीडिया

पैन इंडिया लेवल पर रिलीज होने वाली 'सालार' एक एक्शन ड्रामा फिल्म होगी, जिसमें धमाकेदार एक्शन सीन्स देखने को मिलेंगे। दावा है कि इस फिल्म में हाई-ऑक्टेन फाइट सीन्स के साथ कई मजेदार पंचिंग डायलॉग्स भी हो होंगे। इस फिल्म को दर्शकों के बीच 'केजीएफ' की फ्रैंचाइजी के रूप में पहचान मिली है क्योंकि 'केजीएफ' का निर्देशन भी प्रशांत नील ने किया है। कई ऐसी रिपोर्ट्स हैं, जिसमें 'केजीएफ' और 'सालार' का कनेक्शन भी बताया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
salaar update according to reports director prashanth neel upset with prabhas know the reason
सालार की मुहूर्त पूजा - फोटो : अमर उजाला, हैदराबाद

इस फिल्म में प्रभास के साथ ही श्रुति हासन मुख्य भूमिका में हैं, जबकि जगपति बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म 28 सितंबर 2023 को रिलीज होगी। प्रशांत नील और प्रभास की साथ में यह पहली फिल्म है और साउथ की इस फिल्म से भी फैंस को बंपर कमाई की उम्मीद है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed