फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीवी को बिना तलाक दिए इन 5 सितारों की थी दूसरी शादी, बस एक ने मांगी थी पत्नी से परमिशन

Wed, 20 Nov 2019 11:50 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 20 Nov 2019 11:50 AM IST
विज्ञापन
Salim Khan To Dharmendra 5 Bollywood Stars Who Married Again Without Divorce
Sanjay Khan, raj babbar - फोटो : amar ujala

बॉलीवुड के ऐसे बहुत से सितारे हैं जो अपनी शादी से पहले और बाद में लव लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं। किसी अभिनेता और अभिनेत्री का नाम अफेयर को लेकर कब चर्चा में आ जाए कुछ भी नहीं कहा जा सकता। वहीं ऐसे बहुत से सितारे रहे हैं जिन्हें अपनी शादी के बाद प्यार हुआ और उन्होंने अपने जीवनसाथी से अलग हुए बिना अपने प्यार के साथ दोबारा शादी रचा ली। बात करेंगे फिल्म जगत से जुड़े उन 5 हस्तियों की जिन्होंने शादीशुदा होने के बाद दूसरी शादी की।

Salim Khan To Dharmendra 5 Bollywood Stars Who Married Again Without Divorce
Raj Babbar and Smita Patil - फोटो : file photo

सबसे पहले बात करते अभिनेता राज बब्बर की। राज बब्बर पहले से ही शादीशुदा थे और उनकी पहली पत्नी का नाम नादिरा है। राज बब्बर शादीशुदा होने के बाद भी अभिनेत्री स्मिता पाटिल से प्यार कर बैठे। वहीं, राज बब्बर की पहली पत्नी नादिरा ने ठान लिया ता कि वह राज को तलाक नहीं देंगी। ऐसे में राज बब्बर ने भी नादिरा की कोई परवाह न करते हुए बिना तलाक लिए स्मिता से शादी कर ली। स्मिता से उन्हें एक बेटा प्रतीक बब्बर हुए। बता दें कि बेटे के जन्म के कुछ समय बाद ही स्मिता चल बसीं। साल 2013 में खुद नादिरा ने फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में लिखा कि दूसरी शादी करने के बाद राज बब्बर हमें और अपने परिवार को छोड़कर चले गए, लेकिन वह हमारी शादी से अलग नहीं हुए थे। 

Salim Khan To Dharmendra 5 Bollywood Stars Who Married Again Without Divorce
Dharmendra and Hema - फोटो : amar ujala

सुपरहिट स्टार धर्मेंद्र की पहली पत्नी का नाम प्रकाश कौर है। पहली शादी से धर्मेंद्र के दो बेटे सनी और बॉबी हैं। सभी जानते हैं कि धर्मेंद्र तब शादीशुदा ही थे, जब वे फिल्मों में आए थे। यहां धर्मेंद्र को हिंदी सिनेमा की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी से प्यार हो गया। प्रकाश कौर से अलग हुए बिना धर्मेंंद्र धर्म बदलकर हेमा से शादी कर ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Salim Khan To Dharmendra 5 Bollywood Stars Who Married Again Without Divorce
सलीम खान - फोटो : सोशल मीडिया

इस कड़ी में अभिनेता ही नहीं बल्कि फिल्म स्क्रिप्ट राइटर, मशहूर लेखक और बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान के पिता सलीम खान का नाम भी आता है। सलीम ने पहले सलमा खान से शादी की थी। इस शादी से उन्हें तीन बेटे सलमान, अरबाज और सोहेल खान हुए थे। इसके बाद सलीम खान को अभिनेत्री और मशहूर डांसर हेलन से प्यार हो गया। सलीम ने पहली पत्नी सलमा की सहमति से हेलन से शादी कर ली।

विज्ञापन
Salim Khan To Dharmendra 5 Bollywood Stars Who Married Again Without Divorce
zeenat aman, sanjay khan - फोटो : file photo

हिंदी सिनेमा के मोस्ट हैंडसम अभिनेताओं में से एक संजय खान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। संजय ने पहले जरीन कटरक से शादी की लेकिन इसके 10 साल बाद ही उनका नाम फिल्म जगत की जानी-मानी अभिनेत्री जीनत अमान से जुड़ने लगा। ऐसे में संजय भी जरीन कटरक से अलग हुए बिना दूसरी शादी करने में पीछे नहीं रहे। मीडिया रिपोट्स की मानें तो जीनत अमान से उनकी यह शादी दो साल के अंदर ही टूट गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed