फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान के परिवार के इन 10 सदस्यों से अंजान होंगे आप, एक का तो भाजपा से सीधा कनेक्शन

Sat, 01 Jun 2019 07:05 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 01 Jun 2019 07:05 PM IST
विज्ञापन
Salma Khan to Seema Sachdev Khan Know Salman Khan family 10 members who far from limelight
Arhaan, Salman and Seema - फोटो : file photo

सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'भारत' के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए सलमान कटरीना (Katrina Kaif) के साथ आए दिन किसी ना किसी शो पर जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी कई खुलासे किए। खास बात यह है कि भारत फिल्म में सलमान के जीजा का भी पैसा लगा है। वैसे तो सलमान के परिवार के कई सदस्य हमेशा लाइमलाइट में बने रहते हैं। फिर चाहे सलीम खान हो, अरबाज खान हो या फिर अर्पिता। वहीं सलमान के परिवार के कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनके बारे में बहुत ही कम लोग जानते होंगे। जानिए परिवार के सदस्यों के बाकी लोगों के बारे में।

Salma Khan to Seema Sachdev Khan Know Salman Khan family 10 members who far from limelight
Yohan Khan and Nirvaan Khan - फोटो : twitter

सबसे पहले बात करते हैं निर्वाण खान के बार में। निर्वाण खान सोहेल खान के बेटे हैं और हमेशा मीडिया से दूरी बनाकर रखते हैं। निर्वाण सलमान खान के भतीजे हैं। कहा जाता है कि वह निर्वाण को बेटे की तरह मानते हैं। सोहेल का दूसरा बेटा भी है जिसका नाम योहान खान है। निर्वाण की तरह यह भी सलमान के दिल के बेहद करीब हैं। इसे भी सलमान खान अपने बेटे की तरह मानते हैं। 

 

Salma Khan to Seema Sachdev Khan Know Salman Khan family 10 members who far from limelight
Seema Khan, Alizeh Agnihotri and Alvira - फोटो : file photo

सलमान खान के परिवार की अगली सदस्य हैं सीमा सचदेव खान। सीमा सोहेल खान की पत्नी हैं। रिश्ते में सलमान सीमा के ज्येठ हैं। अब बात करते हैं सलमान खान की भांजी एलिजा अग्निहोत्री की। एलिजा सलमान खान की सगी बहन अलवीरा खान और जीजा अतुल अग्निहोत्री की बेटी हैं। एलिजा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। एलिजा के बाद बात करते हैं सलमान की बहन अलवीरा खान की। सलमान और अलवीरा की बांडिंग बहुत अच्छी है। यह लाइमलाइट से दूर रहती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Salma Khan to Seema Sachdev Khan Know Salman Khan family 10 members who far from limelight
Atul and Arhaan Khan - फोटो : file photo

अलवीरा के बाद बात करते हैं उनके पति की। अलवीरा की शादी बॉलीवुड एक्टर अतुल अग्निहोत्री से हुई है। एक्टर के अलावा अतुल फिल्म निर्माता भी हैं। यहां तक सलमान की आने वाली फिल्म 'भारत' को प्रोड्यूस भी किया है। सलमान के परिवार के एक और खास सदस्य हैं अरहान खान। अरहान अरबाज खान के बेटे हैं। अरबाज पहले तो कम ही दिखते थे लेकिन बीतो दिनों मलाइका के साथ तो कभी अरबाज के साथ लंच डेट पर स्पॉट हुए। 

विज्ञापन
Salma Khan to Seema Sachdev Khan Know Salman Khan family 10 members who far from limelight
salman khan - फोटो : file photo
सलमान खान की मां को भी नई पीढ़ी के कम लोग ही पहचानते हैं। सलमान की मां का जिक्र होने पर लोग हेलन का नाम बताते हैं, पर हेलन सलमान के पिता सलीम खान की दूसरी पत्नी हैं। सलमान सलीम और सलमा के बेटे हैं। अक्सर सलमान अपनी मां सलमा के साथ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed