{"_id":"5ac60c224f1c1bbb618b59bc","slug":"salman-khan-5-years-jail-and-routine-in-black-buck-poaching-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जेल में 55 रुपए दिहाड़ी लेंगे अरबों के मालिक सलमान खान, रूटीन जान लें ऐसी हो सकती है जिंदगी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जेल में 55 रुपए दिहाड़ी लेंगे अरबों के मालिक सलमान खान, रूटीन जान लें ऐसी हो सकती है जिंदगी
Fri, 06 Apr 2018 06:13 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 06 Apr 2018 06:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
काला हिरण शिकार मामले में बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को 5 साल की सजा सुनाई गई है। इसके अलावा उन पर 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। फिलहाल सलमान खान जोधपुर सेंट्रल जेल में हैं। आज की रात उन्हें वहीं बितानी पड़ सकती है।
कल सुबह 10.30 बजे जोधपुर सेशंस कोर्ट में उनकी जमानत की अर्जी रखी जाएगी। आपको बता दें कि सजा के बारे में सुनते ही सलमान खान की आंखों से आंसू निकल गए थे। क्या आपको पता है कि जेल जाने के बाद सलमान की पूरी लाइफ बदल जाएगी। उनका डेली रूटीन भी पूरी तरह से चेंज हो जाएगा। आइए आपको बताते हैं जेल में सलमान का कैसा होगा रूटीन...
2 of 6
सलमान खान
- फोटो : self
जहां एक तरफ सुपरस्टार को घर में हर चीज की आजादी थी वहीं जेल में समय पर सोने से लेकर समय पर जगने का रूटीन होगा। सलमान को जेल के तय समय के मुताबिक नाश्ता दिया जाएगा जिससे पहले उन्हें नहाकर तैयार होना पड़ेगा। आपको बता दें कि जेल में प्रत्येक कैदी को इस्तेमाल के लिए हर दिन 135 लीटर पानी मिलने का नियम है।
3 of 6
सलमान खान जेल
- फोटो : SELF
सलमान खान जहां हर जगह मर्जी चलाते हैं वहीं अब उन्हें जेल के नियमों का पालन करना होगा। अपनी पसंद का नहीं बल्कि जेल में दिए जाने वाला खाना ही खाना पड़ेगा। आपको बता दें कि जेल के नियमानुसार अधिकतम 5 सदस्य ही एक कैदी से एक महीने में मिल सकते हैं, वह भी सिर्फ 20 मिनट के लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
salman khan
बॉलीवुड के सुल्तान की जहां एक दिन में 60 लाख से ज्यादा रुपये की कमाई होती थी वहीं अब उन्हें जेल में तय काम के 55 रुपये प्रति दिन के हिसाब से मेहनताना मिलेगा। सलमान को जेल की ओर से तय किया गया काम ही करना पड़ेगा।
विज्ञापन
5 of 6
salman khan
सलमान खान को अपने घर में एसी में सोने की बिल्कुल आदत नहीं है। हालांकि उन्होंने एक बार बताया था कि वह अपने बिस्तर पर काफी फैलकर सोते हैं और रातभर उनके कमरे की खिड़की खुली रहती है। उन्हें बंद जगहों पर सफोकेशन होने लगता है। ऐसे में सलमान खान के लिए जेल में सोना भारी पड़ सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।