फिल्म 'लकी: नो टाइम फॉर लव' से करियर शुरू करने वालीं स्नेहा उल्लाल काफी समय से बॉलीवुड से दूर हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इन दिनों स्नेहा उलाल सुर्खियों में हैं। दरअसल, स्नेहा उल्लाल ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक ब्राइडल फोटोशूट साझा किया है। उनका ये फोटोशूट तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह लोगों को हूबहू ऐश्वर्या राय बच्चन लग रही हैं। इस फोटो को पोस्ट करते हुए स्नेहा ने कुछ हार्ट इमोजी बनाए हैं और अपने नाम का हैशटैग लगाकर पोस्ट किया है। स्नेहा उल्लाल का यह लुक काफी हद तक ऐश्वर्या राय और ऋतिक रोशन की फिल्म ‘जोधा अकबर’ से काफी मिलता जुलता है। इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में स्नेहा ईयररिंग फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। साथ ही माथे पर लगी बिंदी और राजस्थानी बोरला उनके लुक को और भी शानदार बना रहा है।
तस्वीर: सलमान खान की हीरोइन स्नेहा उल्लाल ने करवाया ब्राइडल फोटोशूट, यूजर्स बोले- ऐश्वर्या लग रही हो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्नेहा की इस तस्वीर पर एक फैन ने स्नेहा उल्लाल लिखा कि आप एकदम जोधा लग रहा हैं। वहीं, अन्य यूजर ने लिखा कि आपकी ब्यूटी का कोई जवाब नहीं हैं, आपने ऐश्वर्या के पूराने लुक की याद दिला दी।
बता दें कि स्नेहा ने साल 2005 में सलमान के साथ फिल्म लकी नो टाइम फॉर लव से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी तुलना ऐश्वर्या राय बच्चन से की गई थी। यह भी कहा गया था कि ऐश्वर्या से ब्रेकअप के बाद सलमान उनकी तरह दिखने वाली लड़की को लॉन्च कर रहे हैं।
दर्शकों ने जब स्नेहा उलाल को पहली बार पर्दे पर देखा तो एक बार तो उन्हें भी यही लगा कि ये तो ऐश्वर्या ही हैं हालांकि पहली फिल्म के बाद वो गायब सी हो गईं। लकी: नो टाइम फॉर लव बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। इसके बाद उन्होंने आर्यन (2006), जाने भी दो यारो (2007) और क्लिक (2009) में काम किया।
बॉलीवुड में असफलता के बाद उन्होंने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री का रुख कर लिया था। यहां उन्होंने सक्सेस का स्वाद चखा। 2015 में उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया। पिछले साल वेब सीरीज Expiry Date से उन्होंने कमबैक किया।