{"_id":"5a017d7b4f1c1bf4688b9bcb","slug":"salman-khan-and-katrina-film-tiger-zinda-hai-trailer-gone-viral-and-gets-5-lakhs-views-within-1-hour","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जैसे ही पता चला 'टाइगर जिंदा है'..., वायरल हो गया ट्रेलर, एक घंटे में इतने व्यूज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जैसे ही पता चला 'टाइगर जिंदा है'..., वायरल हो गया ट्रेलर, एक घंटे में इतने व्यूज
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
Updated Tue, 07 Nov 2017 04:10 PM IST
विज्ञापन
salman khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान और कटरीना कैफ के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। बॉलीवुड के इस दबंग की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के ट्रेलर को रिलीज होते ही 5 लाख बार देखा जा चुका है।
टाइगर जिंदा है
बता दें कि फिल्म का ये ट्रेलर सुबह 11 बजे के करीब रिलीज किया गया। जिसके बाद करीब एक घंटे के अदंर ही इसे करीब 51 हजार से ज्यादा लाइक मिल गए। इस ट्रेलर को सलमान खान ने अपने फैंस के लिए ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, 'टाइगर आ चुका है, टाइगर दहाड़ने के लिए तैयार है'।
The time has come. Tiger is ready to roar! #TigerZindaHaiTrailer OUT NOW
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) November 7, 2017
@TigerZindaHai @yrf Link : https://t.co/78en6z6IXF
सलमान खान, टाइगर जिंदा है
साल 2012 में आई फिल्म 'एक था टाइगर' के बाद दर्शकों को एक बार फिर सलमान खान और कटरीना कैफ की जबरदस्त केमिस्ट्री एक साथ देखने को मिलेगी।फिल्म का ट्रेलर इराक में शूट किए एक सीन के साथ शुरु होता है। जिसमें पीछे से एक आवाज आती है जो कहती है ,'जबसे दुनिया बनी है तबसे हर कोने में सिर्फ एक ही जंग हुई है सही और गलत की…रोशनी और अंधेरे की'।
विज्ञापन
विज्ञापन
टाइगर जिंदा है
ट्रेलर में आइएस के कमांडर 25 भारतीय नर्सों को बंधक बना लेते हैं। जिसके बाद टाइगर(सलमान खान) को इन बंधक नर्सों को अबू के कब्जे से छुड़ाने के लिए कहा जाता है।फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। यह फिल्म 22 दिसम्बर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है।