{"_id":"5b11113e4f1c1bf66e8b5b3d","slug":"salman-khan-and-shahrukh-khan-will-seen-together-in-zero-next-teaser-on-eid","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'दबंग खान' और 'किंग खान' ईद पर दिखेंगे साथ, 'जीरो' बनकर दर्शकों का जीतेंगे दिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'दबंग खान' और 'किंग खान' ईद पर दिखेंगे साथ, 'जीरो' बनकर दर्शकों का जीतेंगे दिल
Fri, 01 Jun 2018 03:19 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 01 Jun 2018 03:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के 'दबंग खान' और 'किंग खान' की जोड़ी एक बार फिर से दर्शकों और अपने फैंस का एन्जॉयमेंट करने को तैयार हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं सलमान खान और शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'जीरो' की। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार इस ईद पर फिल्म 'जीरो' का एक और टीजर रिलीज होने वाला है। इस अपकमिंग टीजर में शाहरुख खान के साथ सलमान खान भी साथ नजर आ सकते हैं।
2 of 4
पता हो कि सलमान खान फिल्म 'जीरो' में कैमियो कर रह हैं। 'जीरो' के प्रोड्यूसर्स ने फैसला किया है कि वह इस बार सलमान खान के साथ वाला टीजर रिलीज करें, ताकि दर्शकों के बीच 'जीरो' को लेकर एक्सइटमेंट बरकरार रहे। बताया जा रहा है कि अभी यह तय नहीं हुआ है कि 'जीरो' का जो नया टीजर होगा उसमें सलमान खान शाहरुख के साथ गाने में नजर आएंगे या फिर किसी और तरह से।
3 of 4
गौरतलब है कि सलमान खान ने फिल्म 'जीरो' के लिए एक गाना शूट किया है जिसमें वह स्पेशल अपीयरेंस देंगे। ईद के इस खास मौके पर रिलीज करने होने से दर्शकों के बीच 'जीरो' को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई है। पता हो कि सलमान खान की मल्टीस्टारर फिल्म 'रेस 3' भी ईद पर ही रिलीज हो रही है। ऐसे में सलमान और शाहरुख के फैंस के लिए ईद के मौके पर यह किसी खास तोहफे से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आपको बता दें कि फिल्म 'जीरो' की निर्देशन आनंद एल राय कर रहे हैं। फिल्म में शाहरुख के अलावा आर माधवन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का अब तक टीजर रिलीज हुआ है। जिसमें शाररुख एक बोने का किरदार कर रहे हैं। 'जीरो' के 21 दिंसबर को रिलीज होने की संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।