कोरोना महामारी के कारण महीनों तक सिनेमाघर बंद रहे हैं। जिससे कि सिनेमाघर के मालिकों को काफी नुकसान उठाना पड़ा। वहीं कुछ समय पहले ही सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सिनेमाघरों को खोलने के आदेश दिए गए। लेकिन फिर भी महामारी के डर की वजह से लोगों की संख्या कुछ कम हो गई है। ऐसे में थिएटर एग्जिबिटर्स ने बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान से उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' को सिनेमाघरों में रिलीज करने की मांग की थी। जिसके बाद अब सलमान ने भी अपना जवाब दे दिया है।
'राधे' की रिलीज को लेकर सलमान खान ने किया एलान, थिएटर मालिकों से बोले 'Sorry'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल जब से कोरोना महामारी आई है तभी से बड़ी- बड़ी फिल्में भी सिनेमाघरों की बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की गईं। जिसका खामियाजा भी सिनेमाघर मालिकों को उठाना पड़ा था। जिसके बाद उन्होंने सलमान खान से उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' को सिनेमाघरों में रिलीज करने की मांग की। अब सलमान खान ने भी सिनेमाघर संचालकों की इस बात को स्वीकार कर लिया है।
सलमान खान ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए सिनेमाघर संचालकों की बात का जवाब दिया है। सलमान ने अपने ट्वीट में लिखा, 'क्षमा करें, मुझे सभी थिएटर मालिकों को वापस जवाब देने में लंबा समय लग गया। इस समय यह एक बड़ा निर्णय है। मैं उन वित्तीय समस्याओं को समझ सकता हूं जिनसे थिएटर मालिक/एग्जिबिटर्स गुजर रहे हैं और मैं राधे को सिनेमाघरों में रिलीज करके उनकी मदद करना चाहूंगा।'
#Radhe pic.twitter.com/0VMAbeqGyV
आगे सलमान ने लिखा, 'बदले में, मैं उनसे 'राधे' देखने के लिए आने वाले दर्शकों के लिए थिएटर में अत्यधिक सावधानी बरतने की उम्मीद करूंगा। कमिटमेंट ईद का था और यह इंशाल्लाह 2021 की ईद में ही रिलीज होगी। इस साल ईद पर सिनेमाघरों में राधे का आनंद लें। गॉड विलिंग।' देखा जाए तो सलमान ने इस ट्वीट में एक तीर से दो निशाने मारे हैं। उन्होंने थिएटर संचालकों को जवाब तो दिया ही साथ ही साथ अपनी फिल्म की रिलीज डेट का भी एलान कर दिया है।
बता दें कि सलमान खान की फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' न केवल सिंगल स्क्रीन मालिकों बल्कि सिनेमाघर के मालिकों और कर्मचारियों के भाग्य को पुनर्जीवित करने में सक्षम होगी। बात करें इस फिल्म के बारे में तो इस फिल्म को सलमान खान की ईद रिलीज की परंपरा को ध्यान में रखते हुए रिलीज किया जाएगा। फिल्म में सलमान खान के साथ दिशा पाटनी, रणदीप हुड्डा, जैकी श्रॉफ और गौतम गुलाटी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
पढ़ें: शादी के करीब दो साल बाद मां बनना चाहती हैं राखी सावंत, फ्रीज कराए अपने एग्स, डोनर का इंतजार