बॉलीवुड के भाईजान कहे जाने वाले सलमान खान इन दिनों अपने नए गाने को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। सलमान खान का नया गाना 'तेरे बिना' हाल ही में रिलीज हुआ है। जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस गाने को सलमान ने अपने फार्महाउस पर शूट किया है। गाने को लेकर सलमान काफी खुश भी हैं। लेकिन हाल ही में भाईजान, उनको लेकर उड़ रहीं कुछ अफवाहों को लेकर थोड़ा परेशान भी हैं। जिसके चलते उन्होंने ट्वीट कर लोगों को आगाह किया है।
जारी हैं सलमान खान की अपकमिंग फिल्म के लिए ऑडीशन? जानिए क्या है इस वायरल खबर की सच्चाई
बीते कुछ दिनों से ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि सलमान खान अपनी आगामी फिल्म के लिए कास्टिंग कर रहे हैं। उन्होंने इसके लिए कास्टिंग एजेंट भी रख लिया है। लोगों के पास इसे लेकर ई-मेल्स आ रहे थे। जिसके चलते भाईजान नाराज हो गए हैं। अब सलमान ने इन खबरों को कोरी अफवाह बताया है। साथ ही झूठी अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई करने की बात भी की है।
दरअसल हाल ही में सलमान खान ने अपने और अपने प्रोडक्शन हाउस (SKFilms) की तरफ से एक ट्वीट किया, जिसमें कास्टिंग को लेकर सभी खबरों को फेक बताया। वहीं उनके या उनके नाम से हो रही कास्टिंग पर उन्होंने कार्रवाई करनी की भी बात कही। इस ट्वीट में लिखा है, 'ना तो मैं और ना ही सलमान खान फिल्म्स, अभी किसी फिल्म के लिए कास्टिंग कर रहे हैं। हमने अपनी आने वाली किसी भी फिल्म के लिए कास्टिंग एजेंट हायर नहीं किया है। अगर इस संबंध में आपको कोई भी मैसेज या ईमेल मिलता है तो इस पर भरोसा ना करें। अगर गलत तरीके से कोई मेरे नाम या सलमान खान फिल्म्स का इस्तेमाल कर रहा है तो उसके खिलाफ लीगल एक्शन लिया जाएगा।'
Mat karo rumours pe trust.... #staysafe @SKFilmsOfficial pic.twitter.com/fP83TRrePa
इस पोस्ट के साथ कैप्शन में सलमान ने लिखा है, 'मत करो अफवाहों पर भरोसा'। सिर्फ सलमान खान ही नहीं बल्कि एसके फिल्म्स की तरफ से भी ये ट्वीट किया गया है। इस ट्वीट को ऑफिशियल नोटिस बताया गया है। इसके जरिए कहा गया है कि ये केवल कोरी अफवाह है। वो किसी भी फिल्म के लिए इस समय कास्टिंग नहीं कर रहे हैं।
Official notice!@BeingSalmanKhan #StayHome pic.twitter.com/2I7ugA29Ya
याद दिला दें कि कुछ वक्त से कोरोना काल में कुछ लोग सलमान खान और उनके प्रोडेक्शन हाउस के नाम पर कास्टिंग कर रहे हैं। ऐसे में जब ये खबरें सलमान खान तक पहुंची तो उन्होंने अपने फैंस को आगाह कर दिया। सलमान इस समय अपने परिवार के साथ अपने पनवेल स्थित फार्महाउस में लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं। इस दौरान सलमान खान ने दो गाने भी अपने फैंस के लिए बनाए हैं। पहले सलमान ने 'प्यार करो ना' गाना बनाया जिसके जरिए उन्होंने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग करने की अपील की है। इसके बाद हाल ही में उन्होंने जैकलीन फर्नांडिस के साथ 'तेरे बिना' गाना भी बनाया है। दोनों ही गानों को सलमान के फैंस का खूब प्यार मिल रहा है।
पढ़ें: 'मेरी प्यारी बिंदु' को हुए तीन साल पूरे, परिणीति बोलीं- 'नहीं सुन सकती अपना गाया हुआ गाना'
