सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म देने के बाद भी आमिर खान से मात खा गए सलमान, फैंस होंगे हैरान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 06 Jun 2019 05:47 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan Bharat biggest opening but failed to break Aamir Khan Thugs of hindostan record
Bharat and Thugs of Hindostan - फोटो : file photo

सलमान खान (Salman Khan) की 'भारत' (Bharat) फिल्म के कलेक्शन से पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस खिल गया। फिल्म में कटरीना और सलमान की ना केवल जोड़ी लोगों को रास आ रही है बल्कि फिल्म की कहानी भी जबरदस्त लगी। यहां तक कि सोशल मीडिया पर सलमान के फैंस इसे ब्लॉकबस्टर भी बता रहे हैं। 'भारत' ने रिलीज के पहले दिन ही 6 रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं लेकिन फिर भी आमिर खान से मात खा गए। 

Trending Videos
Salman Khan Bharat biggest opening but failed to break Aamir Khan Thugs of hindostan record
thugs of hindostan - फोटो : file photo

आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' (Thugs of Hindostan) बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी। इस फिल्म में आमिर खान, कटरीना कैफ, अमिताभ बच्चन और फातिमा सना शेख थीं। यह फिल्म साल 2018 में दिवाली पर रिलीज हुई थी। आमिर खान की यह फिल्म भले ही फ्लॉप रही हो लेकिन इस फिल्म ने पहले दिन का कलेक्शन सलमान खान की 'भारत' से ज्यादा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Bharat biggest opening but failed to break Aamir Khan Thugs of hindostan record
Thugs Of Hindostan - फोटो : twitter

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' फिल्म के हिंदी वर्जन ने पहले दिन 50.75 करोड़ का कलेक्शन किया। जबकि सलमान खान की फिल्म 'भारत' का कलेक्शन पहले दिन 42.30 करोड़ रहा। एक ओर 'भारत' सलमान की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म रही तो वहीं कटरीना के करियर की भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। 

Salman Khan Bharat biggest opening but failed to break Aamir Khan Thugs of hindostan record
bharat film - फोटो : social media

'भारत' फिल्म की धमाकेदार ओपनिंग ने जहां सलमान को राहत की सांस दी है तो वहीं कटरीना के करियर में भी नई उड़ान भर दी। कटरीना कैफ ने बीते साल लगातार दो फ्लॉप फिल्में दी थीं। इन फिल्मों में आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' और शाहरुख खान की 'जीरो' शामिल है। 'भारत' को इतनी बंपर ओपनिंग के बाद सलमान खान ने ट्वीट कर दर्शकों को धन्यवाद किया है। 

विज्ञापन
Salman Khan Bharat biggest opening but failed to break Aamir Khan Thugs of hindostan record
Katrina Kaif, Salman Khan - फोटो : social media

सलमान खान ने ट्वीट किया- ‘मेरी तरफ से सभी को बिग थैंक-यू... आप सबने मुझे मेरे करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग दी है, जिससे मैं काफी खुश हूं। हालांकि मुझे इस बात का सबसे ज्यादा गर्व है कि जब फिल्म के दौरान राष्ट्रगान चल रहा था तब हर कोई खड़ा हो गया। अपने देश का इससे बड़ा सम्मान और कुछ नहीं हो सकता है। जय हिंद, जय भारत...’
 



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed