सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

सलमान की 'भारत' ने रिलीज के पहले दिन ही किया छप्परफाड़ कलेक्शन, तोड़े ये 6 रिकॉर्ड

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 06 Jun 2019 05:46 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan Katrina Kaif Bharat film breaks 6 record on first day box office collection
Bharat film poster - फोटो : twitter

सलमान खान (Salman Khan) की 'भारत' (Bharat) ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग की है। इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 42.30 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन को देखकर कहा जा सकता है कि जल्द ही फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है। खास बात यह है कि 'भारत' ने पहले दिन के कलेक्शन से बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाते ही कई 6 रिकॉर्ड तोड़े। जानिए पहले दिन सलमान की 'भारत' ने कौन से रिकॉर्ड बनाए। 

Trending Videos
Salman Khan Katrina Kaif Bharat film breaks 6 record on first day box office collection
Salman Khan - फोटो : social media

साल की सबसे बड़ी दूसरी ओपनर 
'भारत' सलमान खान की साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है। पहले नंबर पर हॉलीवुड फिल्म 'एंवेजर्स एंडगेम' है। इस फिल्म ने पहले दिन 53 करोड़ का कलेक्शन किया था जबकि 'भारत' ने पहले दिन 42.30 करोड़ का कलेक्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Katrina Kaif Bharat film breaks 6 record on first day box office collection
Bharat film - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

सलमान खान ने अपनी ही ईद पर रिलीज फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा
सलमान खान ने अपनी ही रिलीज 8 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। साल 2010 में 'दबंग' ने 14.50, 2011 में 'बॉडीगार्ड' 21.60 करोड़, 2012 में 'एक था टाइगर' 32.93 करोड़, 2014 में 'किक' 26.40 करोड़, 2015 'बजरंगी भाईजान' 27.25 करोड़, 2016 में 'सुल्तान' ने 36.54 करोड़, 2017 में 'ट्यूबलाइट' ने 21.17 करोड़, 'रेस 3' ने 29.17 करोड़ और 'भारत' ने 42.30 करोड़ का कलेक्शन किया। 

Salman Khan Katrina Kaif Bharat film breaks 6 record on first day box office collection
सलमान खान और कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान-कटरीना और अब्बास की सबसे बड़ी ओपनिंग
सलमान खान, कटरीना कैफ और अली अब्बास जफर ने एक साथ कई हिट फिल्में दी हैं। इन फिल्मों में 'टाइगर जिंदा है' और 'सुल्तान' फिल्म और 'भारत' शामिल है। इन दोनों फिल्मों की अपेक्षा 'भारत' सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। 

विज्ञापन
Salman Khan Katrina Kaif Bharat film breaks 6 record on first day box office collection
salman khan,katrina kaif, bharat - फोटो : अमर उजाला

2019 की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म 'भारत'
सलमान खान की 'भारत' फिल्म कमाई के मामले में बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है। इससे पहले 'कलंक' ने पहले दिन 21.60 करोड़, 'केसरी' ने 21.60 करोड़, 'गली ब्वॉय' ने 19.40 करोड़, 'टोटल धमाल' ने 16.50 करोड़ कमाए थे। जबकि 'भारत' फिल्म का कलेक्शन पहले दिन ही 42.30 करोड़ रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed