फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan Birthday Video:हम साथ-साथ हैं, सलमान के जन्मदिन पर साथ दिखा परिवार, सोहेल खान ने साझा किया वीडियो

Fri, 27 Dec 2024 10:33 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 27 Dec 2024 10:33 PM IST
सार

सलमान खान ने 27 दिसंबर को अपना जन्मदिन मनाया है। उनके भाई सोहेल ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें हवाईजहाज में पूरा खान परिवार साथ दिख रहा है। इस वीडियो में परिवार के अलावा कई और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी नजर आए। 


 

विज्ञापन
Salman Khan Birthday Video Share By Brother Sohail Khan Family Came Together
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

सलमान खान को अपने परिवार से बहुत प्यार है, अपनों के लिए वह काफी कुछ करते हैं। सलमान को परिवार का हर सदस्य भी बहुत प्यार करता है। सलमान के जन्मदिन पर पूरा परिवार एक जगह पर जमा हुआ, वे प्लेन से सलमान खान के जन्मदिन के लिए जामनगर जा रहे हैं। सलमान के भाई सोहेल खान ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर शेयर किया है। जिसमें पूरा खान परिवार और कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी दिख रहे हैं।

Salman Khan Birthday Video Share By Brother Sohail Khan Family Came Together
सलमा खान-हेलेन - फोटो : इंस्टाग्राम-@sohailkhanofficial

हम साथ-साथ हैं वाली फीलिंग 
सोहेल खान ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें पूरा परिवार एक हवाईजहाज में बैठा है। सबसे पहले वीडियो में सलमान खान की मां सलमा खान नजर आईं, वहीं हेलेन भी प्लेन में बैठी दिखीं। दोनों आस-पास ही बैठी दिखीं। आगे बाकी परिवार के सदस्य भी बैठे दिखे। प्लेन में पूरा परिवार, हम साथ-साथ हैं, फिल्म वाली फीलिंग दे रहा था।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sohail Khan (@sohailkhanofficial)


 

Salman Khan Birthday Video Share By Brother Sohail Khan Family Came Together
आयुष शर्मा- अतुल अग्निहोत्री - फोटो : इंस्टाग्राम

बहनों के पति भी दिखे 
इस वीडियो में सलमान खान की दोनों बहनों के पति अतुल अग्निहोत्री और आयुष शर्मा भी नजर आए। अतुल, सलमान की बहन अलविरा के पति हैं।वहीं आयुष शर्मा, अर्पिता के पति हैं। दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। इस वीडियो में सलमान की गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी नजर आईं।

Karan Aujla: परी के साथ परफॉर्मेंस के बाद AAP नेता राघव चड्ढा से मिलने पहुंचे करण औजला, गले मिलकर किया स्वागत

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Birthday Video Share By Brother Sohail Khan Family Came Together
जेनेलिया-रितेश और यूलिया वंतूर - फोटो : इंस्टाग्राम

जेनेलिया-रितेश भी बैठे दिखे 
इस वीडियो में एक्ट्रेस जेनेलिया और उनके पति रितेश देशमुख को भी देखा गया। यह दोनों लंबे समय से सलमान खान के करीबी रहे हैं। दोनों को अकसर ही सलमान खान के घर पर, खास मौकों पर देखा जाता है। 

Baby John Box Office: 'वरुण धवन को रिटायरमेंट ले लेना चाहिए', बेबी जॉन के खराब प्रदर्शन पर केआरके ने ली चुटकी

 

विज्ञापन
Salman Khan Birthday Video Share By Brother Sohail Khan Family Came Together
सलमान के परिवार से जुड़े बच्चे - फोटो : इंस्टाग्राम

फैंस ने बरसाया प्यार 
आखिर में वीडियो में सलमान खान के घर के कुछ बच्चे भी नजर आए। बच्चे प्लेन में मस्ती करते हुए दिख रहे थे। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है, सलमान खान के फैंस खूब इसे लाइक रहे हैं। परिवार का यह प्यार देखकर, फैंस भी खुश नजर आए। फैंस को सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ का भी इंतजार है, वह फिर से एक्टर को एक्शन अंदाज में देखना चाहते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed