फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान के बॉडीगार्ड बनने से पहले क्या करते थे शेरा, जानें सोहेल खान ने इन्हें क्यों चुना?

Mon, 21 Oct 2019 12:06 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Mon, 21 Oct 2019 12:06 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan Bodyguard Shera Unknown Facts
Shera - फोटो : सोशल मीडिया
सलामन खान के बॉडीगार्ड शेरा भी किसी सेलेब्रिटी से कम नहीं हैं । हाल ही में शेरा उस समय चर्चा में आ गए जब उन्होंने उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना जॉयन कर ली। इस मौके पर शिवसेना अक्ष्यक्ष उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे मौजूद रहे। शेरा उनके मातोश्री निवास पर पहुंचे थे, जहां उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस बात की घोषणा शिवसेना के ट्विटर हैंडल से की गई।
Salman Khan Bodyguard Shera Unknown Facts
Shera - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि शेरा पिछले 20 साल से सलमान खान के बॉडीगार्ड हैं । सलमान भी उन्हें अपने परिवार से कम नहीं मानते। शेरा का असली नाम गुरमीत सिंह जॉली है। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सिक्योरिटी देने के बदले शेरा साल के करीब 2 करोड़ लेते हैं यानी बतौर फीस उन्हें करीब 16 लाख रुपये महीने के मिलते हैं।
Salman Khan Bodyguard Shera Unknown Facts
shera salman
सिख परिवार से ताल्लुक रखने वाले शेरा को बचपन से बॉडी बिल्डिंग का शौक रहा। यही कारण है कि वह 1987 में जूनियर मिस्टर मुंबई और इसके अगले उसी साल जूनियर वर्ग में मिस्टर महाराष्ट्र चुने गए। शेरा के पिता मुंबई में गाड़ियां रिपेयर करने का वर्कशॉप चलाते थे। उनके पिता उन्हें प्यार से शेरा बुलाते थे। शुरुआत में शेरा कुछ एक्टर्स के साथ हॉलीवुड फिल्मों की भारत में शूटिंग के दौरान उनके बॉडीगार्ड बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Bodyguard Shera Unknown Facts
salman khan with shera - फोटो : social media
1995 में सोहेल खान ने सलमान के विदेशी दौरे के लिए शेरा की कंपनी की सर्विस मांगी। बाद में सोहेल ने शेरा से पूछा- 'भाई के साथ हमेशा रहोगे?' एक बार सोहेल ने शेरा को ऑफिस बुलाया था क्योंकि सलमान खान को बाहर के शोज के लिए सिक्योरिटी चाहिए थी तब वह सोहेल खान से मिले तो उन्होंने शेरा से कहा कि 'तू ही सलमान भाई के साथ बाहर शोज पर सिक्योरिटी के लिए जाया करेगा।' 
विज्ञापन
Salman Khan Bodyguard Shera Unknown Facts
shera - फोटो : social media
जिसके बाद शेरा ने सलमान को हां कह दिया। शेरा की सर्विस से खुश होकर सलमान ने हमेशा के लिए उन्हें अपना बॉडीगार्ड बना लिया। इसके बाद से वह खान परिवार के सदस्य जैसे ही हैं। शेरा की मानें तो वह सलमान की हिफाजत एक दोस्त की तरह करते हैं। शेरा मुंबई में सलमान के पड़ोस में रहते थे। सलमान के कहने पर शेरा ने अपनी इवेंट कंपनी विजक्रॉफ्ट भी खोली है। साथ ही उनकी एक अन्य कंपनी 'टाइगर सिक्योरिटी' भी है, जो सेलिब्रिटीज को सुरक्षा मुहैया कराती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed