फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान को परेशान कर रहा है 'अकेलापन', वीडियो में देखें क्या है सच्चाई

Sat, 24 Mar 2018 02:41 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 24 Mar 2018 02:41 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan calls himself Mr Lonely video viral on social media
Salman Khan
सलमान खान को बॉलीवुड का मोस्ट एलिजबल बैचलर कहा जाता है। सलमान भले ही 52 साल के हो गए हों लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी लड़कियों के बीच वैसी ही है जैसे कि सालों पहले थी। सलमान की शादी हमेशा ही बी-टाउन में चर्चा का विषय रहती है। इस बीच दबंग खान ने ऐसा वीडियो पोस्ट कर दिया है जिसमें खुद को 'मिस्टर लोनली' कह रहे हैं।
Salman Khan calls himself Mr Lonely video viral on social media
Salman Khan
यह वीडियो कब का है ये तो कहना मुश्किल है। इस वीडियो में सलमान एकॉन के फेमस गाने लोनली को गाते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें सलमान शर्टलेस है और बाहें फैलाकर अपने लोनली होने का जिक्र कर रहे हैं। हालांकि सलमान के चेहरे पर मुस्कुराहट जरूर है।
Salman Khan calls himself Mr Lonely video viral on social media
Salman Khan
सलमान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं कुछ दिन पहले सलमान ने अपनी शादी के बारे में इवेंट में ऐसी बात कह दी थी कि जिसे सुनने के बाद लोग हैरान रह गए। सलमान ने कहा था - 'शादी बहुत बड़ी बात होती है। शादी पर लोग लाखों-करोड़ों रुपए खर्च कर देते हैं। मैं इतना खर्चा नहीं कर सकता। इसलिए मैं आजतक सिंगल हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan calls himself Mr Lonely video viral on social media
Salman Khan
सलमान का अफेयर बॉलीवुड की कई हीरोइन से रहा। इसमें ऐश्वर्या राय और कटरीना कैफ का नाम शामिल हैं। हालांकि बीते कई सालों से सलमान का नाम यूलिया से जुड़ा। उन्हें कई बार फंक्शन और पार्टी में सलमान के साथ देखा गया। अब इस बात में कितनी सच्चाई है ये को सलमान ही जानें। इतना तो तय है कि सलमान के फैंस उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
Salman Khan calls himself Mr Lonely video viral on social media
Salman Khan
सलमान खान जल्द ही 'रेस 3' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग अबु धाबी में चल रही है। यह फिल्म इस साल जून में रिलीज होगी। खबरों की मानें तो फिल्म के सैटेलाइट राइट्स 150 करोड़ में बिके हैं। मिड डे रिपोर्ट के मुताबिक, राइट्स बिकने के मामले में यह सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों में से एक बन गई है। सलमान की फिल्म होने की वजह से इसके राइट्स इतने महंगे बिके हैं।
 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed