सब्सक्राइब करें

Salman Khan: बिश्नोई, महाकाल के बाद अब सामने आया संतोष जाधव का नाम; पुणे, मुंबई और राजस्थान से जुड़े हैं तार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 10 Jun 2022 01:48 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan Death Threat Letter Mumbai Police Punjab Singer Sidhu Moose Wala Lawrence Bishnoi Goldy Brar Sampat Nehra
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और पिता सलीम खान को जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस इस मामले में सिद्धू मूसेवाला के कथित हत्यारे लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ कर चुकी है। वहीं गुरुवार को मुंबई पुलिस, बिश्नोई के खास सिद्धेश हीरामन कांबले उर्फ महाकाल से भी सवाल-जवाब करने पुणे पहुंची थी। इस दौरान पुलिस के हाथ एक बड़ा सबूत हाथ लगा है। जी हां, महाकाल ने खुलासा किया कि सलमान खान को यह चिट्ठी गैंगस्टर लॉरेंस ने ही लिखकर भेजी है। 

Trending Videos
Salman Khan Death Threat Letter Mumbai Police Punjab Singer Sidhu Moose Wala Lawrence Bishnoi Goldy Brar Sampat Nehra
सलमान खान - फोटो : insta

राजस्थान से मुंबई आए थे गैंग के तीन लोग
न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान मुंबई पुलिस ने बताया कि सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को 'मूसेवाला जैसा हाल कर देंगे' की धमकी देने वाला खत गैंगस्टर लॉरेंस ने ही लिखा था। पुलिस ने इस बात का भी खुलासा किया कि यह चिट्ठी छोड़ने तीन लोग राजस्थान के जालोर से मुंबई आए थे। ये तीनों लोग लॉरेंस गैंग के सदस्य हैं। इतना ही नहीं ये तीनों लोगों ने चिट्ठी छोड़ने के बाद सौरभ महाकाल से भी मुलाकात की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Death Threat Letter Mumbai Police Punjab Singer Sidhu Moose Wala Lawrence Bishnoi Goldy Brar Sampat Nehra
अभिनेता सलमान खान। - फोटो : Social Media

कहां तक पहुंची जांच?
मुंबई पुलिस ने आगे यह भी बताया कि पुलिस की 6 टीमें देश के अलग-अलग हिस्सों में निकल गई हैं। क्राइम ब्रांच ने खत डालने वाले लोगों की पहचान कर ली है। इसके साथ ही पुलिस को इस मामले से जुड़े कुछ सुराग भी मिल गए हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने खुलासा किया कि पुणे जिले में दर्ज एक हत्या के मामले में फरार संतोष जाधव के ठिकाने का पता लगाने के लिए पुणे ग्रामीण पुलिस की एक टीम गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ करने के लिए दिल्ली पहुंच चुकी है। बता दें कि जाधव भी सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का वांछित संदिग्ध है।

Salman Khan Death Threat Letter Mumbai Police Punjab Singer Sidhu Moose Wala Lawrence Bishnoi Goldy Brar Sampat Nehra
सलमान-लॉरेंस - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान ने कहा- हां जानता हूं लॉरेंस बिश्नोई...

रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान से पूछा गया कि क्या उनका किसी भी तरह से गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई के साथ संबंध है? इस पर अभिनेता ने कहा, 'धमकी वाले खत को लेकर मुझे किसी पर शक नहीं है और आजकल मेरी किसी से दुश्मनी भी नहीं है। मैं साल 2018 से लॉरेंस बिश्नोई के बारे में जानता हूं क्योंकि तब उसने मुझे धमकी दी थी। लेकिन मैं नहीं जानता हूं कि गोल्डी बराड़ कौन है।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed