फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गपशप: सलमान ने दे दिया कटरीना को शादी का तोहफा? विक्की कौशल संग रिश्ते को किया स्वीकार

Wed, 10 Nov 2021 10:36 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 10 Nov 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
salman khan delay the shooting of his and katrina film tiger 3 because actress getting married to vicky kaushal says reports
सलमान खान, कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

इन दिनों हर तरफ विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी की चर्चा हो रही है। खबरों की मानें तो दिसंबर के महीने में यह लव बर्ड्स हमेशा हमेशा के लिए शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। फैंस एक तरफ विकैट की शादी के लिए उत्साहित हैं तो वहीं कुछ फैंस यह भी जानना चाह रहे कि आखिर सलमान इन खबरों पर क्या प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फिलहाल इस मामले पर विक्की और कटरीना ही नहीं बल्कि सलमान ने भी चुप्पी साध रखी है।

सलमान ने दिया कटरीना को तोहफा?

हालांकि जो खबरें सामने आ रही हैं उन्हें सुनकर तो लग रहा है कि सलमान ने कटरीना और विक्की के रिश्ते को स्वीकार लिया है और साथ ही कटरीना को उनकी शादी का तोहफा भी दे दिया है। दरअसल कटरीना और सलमान टाइगर 3 का शूटिंग में व्यस्त हैं और दिसंबर के महीने में ही इसकी आगे की शूटिंग होनी हैं।

salman khan delay the shooting of his and katrina film tiger 3 because actress getting married to vicky kaushal says reports
सलमान खान, कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं यह खबरें भी जोरो पर हैं कि कटरीना दिसंबर के पहले हफ्ते में ही शादी करने की प्लानिंग में हैं। ऐसे में यह खबर भी सामने आ रही है कि सलमान ने कटरीना की शादी को देखते हुए शूटिंग का समय आगे बढ़ दिया है ताकि उन्हें कोई तकलीफ ना हो। अब इस खबर के सामने आते ही फैंस काफी प्रभावित हो गए हैं और उनका मानना है कि सलमान भी कटरीना और विक्की के रिश्ते से खुश हैं।

salman khan delay the shooting of his and katrina film tiger 3 because actress getting married to vicky kaushal says reports
सलमान खान, कटरीना कैफ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जब कटरीना फिल्मों में नई नई आईं थीं तो उस वक्त सलमान संग उनकी नजदीकियां बढ़ी थीं। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था। हालांकि कुछ समय बाद यह रिश्ता खत्म हो गया था और कटरीना रणबीर कपूर को डेट करने लगी थीं। हालांकि रणबीर के साथ भी कटरीना का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan delay the shooting of his and katrina film tiger 3 because actress getting married to vicky kaushal says reports
कटरीना कैफ, सलमान खान, विक्की कौशल - फोटो : Social Media

इन सबके बाद भी सलमान संग कटरीना की दोस्ती हमेशा बनी रही। एक बार स्टेज पर सलमान के सामने ही कटरीना विक्की संग फ्लर्ट करते नजर आए थे और उनसे पूछ लिया था कि क्या वह उनसे शादी करेंगी। इस पर सलमान ने बेहोश होने की प्रतिक्रिया दी थी। हालांकि हंसी मजाक करते करते अब विक्की और कैट के शादी की खबरें भी आने लगी हैं।

विज्ञापन
salman khan delay the shooting of his and katrina film tiger 3 because actress getting married to vicky kaushal says reports
सलमान खान, कटरीना कैफ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कटरीना संग नाम जुड़ने के बाद यह भी कहा जाने लगा था कि अब सलमान शादी कर लेंगे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। वहीं अब सलमान से यह सवाल भी नहीं किए जाते हैं। फिलहाल कटरीना और सलमान अपनी फिल्म की शूटिंग पूरी कर रहे हैं। वहीं फैंस को इंतजार है कि जल्द ही कटरीना विक्की संग अपनी शादी की खबरों पर खुलकर बात करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed