सब्सक्राइब करें

किस्सा: जॉन अब्राहम की इस बात से बहुत नाराज हुए थे सलमान खान, अमिताभ बच्चन भी सुलह करवाने में हुए थे नाकामयाब

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 27 Sep 2021 07:59 PM IST
विज्ञापन
salman khan did not like john Abraham behavior amitabh bachchan tried to reconcile during baabul shoot
जॉन अब्राहम, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान बॉलीवुड में अपनी दोस्ती और दुश्मनी दोनों के लिए ही बहुत मशहूर हैं। कहा जाता है एक बार सलमान खान जिसके सिर पर हाथ रख दें उसका बॉलीवुड में करियर बन जाता है। बता दें कि एक वक्त था जब जॉन अब्राहम भी सलमान खान की गुड बुक्स में थे और दोनों के बीच बहुत अच्छी दोस्ती हुआ करती थी । जब जॉन नए नए फिल्म जगत में आए थे तो सलमान खान उन्हें अपने साथ एक कॉन्सर्ट में ले गए थे। सलमान के साथ कॉन्सर्ट में जाने का जॉन को बहुत फायदा हुआ। लेकिन इस बीच जॉन ने कुछ ऐसा किया जिससे सलमान काफी नाराज हो गए।



सलमान खान के सामने की जॉन की तारीफ

साल 2006 में एक कॉन्सर्ट हुआ जिसमें सलमान के साथ जॉन भी शामिल हुए थे। सलमान खान ने खास तौर पर जॉन के लिए जगह बनवाई थी। कई और कलाकार सलमान खान के साथ परफॉर्म कर रहे थे। सलमान इस कॉन्सर्ट के सबसे बड़े स्टार थे। सलमान खान के अलावा जॉन ने भी कॉन्सर्ट में हिस्सा लिया। जॉन को देखकर फैंस काफी उत्साहित हो गए और उसी दौरान एक क्रू मेम्बर ने जॉन की तारीफ करते हुए उन्हें लोकप्रियता के मामले में सलमान से आगे बताया।

Trending Videos
salman khan did not like john Abraham behavior amitabh bachchan tried to reconcile during baabul shoot
सलमान खान, जॉन अब्राहम - फोटो : सोशल मीडिया

जॉन ने सलमान खान के साथ किया प्रोफेशनल बर्ताव

क्रू की इस पूरी बात को सलमान खान ने सुना। जॉन अपना काम खत्म करके अपने पर्सनल स्पेस में चले गए। हालांकि सलमान उन्हें अपने दोस्त की तरह इस कॉन्सर्ट में लाए थे लेकिन जॉन उनके साथ बहुत ही प्रोफेशनल तरह से व्यवहार कर रहे थे। सलमान खान को उनकी ये बात बिलकुल भी पसंद नहीं आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan did not like john Abraham behavior amitabh bachchan tried to reconcile during baabul shoot
जॉन अब्राहम, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

जॉन की आयोजकों से हुई बहस

सलमान खान से रूखा व्यवहार करने वाले जॉन अब्राहम की बात तब बिगड़ी जब उनकी और शो के ऑर्गनाइजर की पैसों को लेकर बहस छिड़ गई। जॉन की लड़ाई में जब सलमान खान बीच बचाव करने आए तो जॉन ने उनसे कहा, ‘रहने दो मत करो’। जॉन की ये बात सलमान खान को बिलकुल भी पसंद नहीं आई। हालांकि जॉन ने अपनी पूरी फीस लेने की डिमांड की।

salman khan did not like john Abraham behavior amitabh bachchan tried to reconcile during baabul shoot
जॉन अब्राहम, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन ने सुलह करवाने की कि थी कोशिश

सलमान खान और जॉन अब्राहम ने फिल्म बाबुल में साथ काम किया था। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की जब मेकिंग हो रही थी तो उस दौरान इन दोनों के बीच पंगे होते होते बचे थे। अमिताभ बच्चन ने खुद बीच में आकर इनके बीच सुलह करवाने की कोशिश की, लेकिन दोनों के बीच मामला शांत नहीं हुआ।

विज्ञापन
salman khan did not like john Abraham behavior amitabh bachchan tried to reconcile during baabul shoot
जॉन अब्राहम, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

जॉन ने कटरीना को फिल्म से करवाया था बाहर

हर कोई ये जानता है कि सलमान खान और कटरीना कैफ काफी अच्छे दोस्त हैं। कटरीना ने एक बार सलमान को बताया था कि जॉन ने उन्हें फिल्म से बाहर निकलवा दिया था, जिसे सुनकर सलमान काफी गुस्सा हो गए थे। सलमान ने एक शो पर इस बारे में कहा था कि -‘एक वक्त था जब कैटरीना को जॉन ने निकलवाया था, अब जॉन उसी स्थिति में हैं और कैटरीना के पास वो पावर है’। बता दें कि जॉन और कटरीना ने फिल्म ‘न्यूयॉर्क' में साथ काम किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed