{"_id":"5d5108c58ebc3e6d07314907","slug":"salman-khan-ex-girlfriend-daughter-sayyeshaa-celebrate-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड की बेटी ने इस फिल्म से किया था डेब्यू, शादी को लेकर आई थीं चर्चा में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड की बेटी ने इस फिल्म से किया था डेब्यू, शादी को लेकर आई थीं चर्चा में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 12 Aug 2019 12:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Sayyeshaa
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिलीप कुमार और सायरा बानो की नातिन सायशा सहगल 12 अगस्त को 22 साल की हो गई हैं। सायशा मुख्यत: तमिल फिल्में करती हैं। इसके अलावा वो तेलुगू और हिंदी फिल्म में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने अजय देवगन के साथ शिवाय से बॉलीवुड में कदम रखा। आज सायशा के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातें।
2 of 5
sayyeshaa
सायशा सहगल अभिनेता सुमित सहगल और शाहीन बानो की बेटी हैं। शाहीन और सुमित अब अलग हो चुके हैं। शाहीन, सायरा बानो के भाई की बेटी है। इस तरह सायशा, दिलीप कुमार और सायरा बानो की नातिन हुईं। बहुत कम लोग जानते हैं कि शाहीन और सलमान के बीच अफेयर की खबरें रही हैं।
3 of 5
sayyeshaa, shaheen banu
- फोटो : social media
सलमान खान की बायोग्राफी 'बीइंग सलमान' में जसीम खान ने इसका जिक्र किया है। किताब के मुताबिक सलमान खान की पहली गर्लफ्रेंड शाहीन हैं। शाहीन ने सलमान के लिए फिल्म मैंने प्यार किया के लिए ऑडीशन भी दिया था लेकिन वो सेलेक्ट नहीं हो पाईं। बाद में इस फिल्म में भाग्यश्री को मौका मिला।
सलमान जब 19 साल के थे वो अक्सर शाहीन के कॉलेज के बाहर दिखते थे हालांकि दोनों का अफेयर ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाया और अलग हो गए। इसी बीच सलमान की जिंदगी में संगीता बिजलानी आईं। सलमान और संगीता के अफेयर के किस्से तो जगजाहिर हैं।
विज्ञापन
5 of 5
sayyeshaa
- फोटो : file photo
सायशा ने इसी साल मार्च में तमिल अभिनेता आर्या से शादी की। आर्या उम्र में सायशा से 17 साल बड़े हैं। इस कपल ने एक साथ साउथ की फिल्म गजनीकांत में काम किया था। कहा जाता है कि इसी फिल्म के सेट पर दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ था। सायशा और आर्या ने फिल्म कप्पन (Kaappan) के वक्त सबसे ज्यादा वक्त बिताया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।