फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Somy Ali: सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने साझा किया क्रिप्टिक नोट, लिखा- मेरा अब्यूजर एक सुपरस्टार था...

Mon, 10 Jul 2023 08:32 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 10 Jul 2023 08:32 AM IST
विज्ञापन
salman khan ex girlfriend somy ali shared cryptic note social media said her abuser is a huge star
सोमी अली, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सोमी अली हिंदी सिनेमा की उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जिन्होंने 90 के दशक में खूब नाम कमाया है। लेकिन 90 के दशक के बाद से वह फिल्मी दुनिया में सक्रिय नहीं रहीं और विदेश चली गईं। सोमी अली का नाम सलमान खान के साथ भी जुड़ता है। दरअसल सोमी अली सलमान खान क एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। हाल ही में अभिनेत्री एकबार फिर से चर्चा में बनी हुई हैं। इस बार सोमी अली ने सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा नोट लिखा है। इसमें वह अपने अब्यूजर के बारे में बातें करती नजर आई हैं। 

salman khan ex girlfriend somy ali shared cryptic note social media said her abuser is a huge star
सोमी अली - फोटो : सोशल मीडिया

सोमी ने सोशल मीडिया पर पोस्टर और वीडियो के जरिए अपमानजनक रिश्तों के बारे में बात की है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड यानि कि सलमान खान का भी नाम लिया है। सोमी ने लिखे नोट के साथ हैशटैग में सलमान खान, जिया खान, बिल कॉस्बी और हार्वे विंस्टीन का उल्लेख किया है। सोमी ने कहा कि उनपर पोस्टों को हटाने का भी दबाव बनाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें- Alok Nath: आलोक नाथ रोमांटिक हीरो से कैसे बने 'संस्कारी बाबूजी', यहां जानिए उनका फिल्मी सफर

salman khan ex girlfriend somy ali shared cryptic note social media said her abuser is a huge star
सोमी अली - फोटो : Instagram

सोमी अली ने लिखा कि उनकी मानसिक स्थिति पर सवाल उठाए जाएंगे और शराब पीने पर भी चर्चा की जाएगी, लेकिन इसके बावजूद वह अपना सच जरूर बताएंगी। इस पोस्ट में सोमी अली ने सुभाष घई का भी नाम लिया है, हालांकि पोस्ट साझा करने के पीछे की उनकी वजह क्या थी, इस बात का अभी तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan ex girlfriend somy ali shared cryptic note social media said her abuser is a huge star
सलमान खान, सोमी अली - फोटो : सोशल मीडिया

सोमी ने लिखा, 'मुझसे यह पोस्ट हटाने के लिए कहा जाएगा, मेरी मानसिक स्थिति पर सवाल उठाए जाएंगे। मेरी शराब पीने की लत के बारे में बातें बनाई जाएंगी लेकिन मैं फिर भी डटी रहूंगी। क्योंकि वो अपमान और टॉर्चर तुमने नहीं झेला है। कोई भी मेरे साथ नहीं खड़ा हुआ क्योंकि मेरा अब्यूजर एक सुपरस्टार था। यहां तक कि तुम्हारे दोस्त भी उसके साथ खड़े थे। वह तुम्हारा करियर बना और बिगाड़ भी सकता  है।'

विज्ञापन
salman khan ex girlfriend somy ali shared cryptic note social media said her abuser is a huge star
सलमान खान, सोमी अली - फोटो : सोशल मीडिया

सोमी ने आगे लिखा, 'एक बहुत प्यारे इंसान ने कहा था कि वो अब्यूजर एक बहुत प्यारा इंसान है। मैं यहां पर उस अभिनेता को कोट कर रही हूं जिसके लिए मेरे मन में बहुत इज्जत है, लेकिन वह क्यों आंखों पर पट्टी बांधे खड़ा है। यहां देखनेवाली बात यह है कि तुम कभी मुझे चुप नहीं करा पाओगे। एक हॉरर फिल्म जिसकी हैप्पी एंडिंग होगी।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed