{"_id":"5cf4e3c8bdec22076b5f0b62","slug":"salman-khan-film-bharat-remake-of-korean-movie-ode-to-my-father","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस कोरियन फिल्म का रीमेक है सलमान खान की 'भारत', इतिहास में दर्ज है ये रिकॉर्ड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस कोरियन फिल्म का रीमेक है सलमान खान की 'भारत', इतिहास में दर्ज है ये रिकॉर्ड
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 03 Jun 2019 06:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
bharat, ode to my father
- फोटो : Self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान की फिल्म भारत को रिलीज होने में ज्यादा समय नहीं बचा है। भाईजान अभी जोर शोर से फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। सलमान खान की लोकप्रियता के लिए एक डॉयलॉग बोला जाता है ‘मैं दिल में आता हूं, समझ में नहीं।’ उनके फैंस भी दिमाग से नहीं दिल से ही फिल्में देखते हैं। लेकिन इस बार सलमान के फैंस को कुछ नया देखने मिलने वाला है।
2 of 5
salman khan
- फोटो : social media
क्योंकि इस बार उन्हे दिल के साथ-साथ दिमाग की जरूरत भी पड़ने वाली है। सलमान जिस फिल्म का जोर शोर से प्रमोशन कर रहे हैं वह फिल्म दक्षिण कोरियाई फिल्म ओड टू माय फादर का रीमेक है।
3 of 5
ode to my father
- फोटो : instagram
यह फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी। ऑड टू माय फादर' का निर्देशन योन जे-क्यूं ने किया था और इसकी कहानी कोरियाई युद्ध के समय एक किशोर द्वारा किए गए अपने पिता से वादे के आस-पास घूमती है। बिछड़ने से पहले वह युवा पिता से वादा करता है कि वह पिता की जगह अपने परिवार का मुखिया बनेगा और उनका ख्याल रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ode to my father
इस वादे को पूरा करते-करते उसकी जिंदगी के 60 साल बीत जाते हैं। कोरियन फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में ‘ओड टू माय फादर’ चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। 2014 में आई इस फिल्म के 1 करोड़ 42 लाख टिकट बिके थे।
विज्ञापन
5 of 5
दरार
हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब बॉलीवुड में किसी हॉलीवुड फिल्म का रीमेक बनाया गया हो। फिल्म 'स्लीपिंग विद द एनिमी' की कहानी पर पहले आई माधुरी दीक्षित की फिल्म 1995 की 'याराना' और फिर आई जूही चावला की 1996 की फिल्म 'दरार'। 'याराना' और 'दरार', दोनों फिल्में फ्लॉप हुईं। अब देखना ये है कि सलमान की भारत ऑडियंस पर कैसा प्रभाव छोड़ती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।