{"_id":"5ad1e5824f1c1b66098b47ea","slug":"salman-khan-film-race-3-south-africa-shoot-canceled-due-to-court-orders","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्रिमिनल लिस्ट में नाम जुड़ने के बाद सलमान को मिला दूसरा झटका, 'रेस-3' के मेकर्स ने लिया बड़ा फैसला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्रिमिनल लिस्ट में नाम जुड़ने के बाद सलमान को मिला दूसरा झटका, 'रेस-3' के मेकर्स ने लिया बड़ा फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान के अरमानों पर पानी फिर गया है। फिल्म 'रेस-3' को शानदार बनाने के लिए वह कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। कास्टिंग से लेकर क्रू तक का सेलेक्शन उन्होंने अपनी निगरानी में करवाया। वह इस फिल्म के को-प्रोड्यूजर भी हैं। लिहाजा, फिल्म के प्रति उनकी जिम्मेदारी भी दोगुनी बढ़ गई है। मगर उनकी ही वजह से फिल्म के एक विदेशी शेड्यूल को कैंसल करना पड़ा।
2 of 5
Salman Khan
काला हिरण मामले में दोषी सलमान खान को भले ही जोधपुर कोर्ट से बेल मिल गई है। मगर वह देश से बाहर नहीं जा सकते। इस वजह से साउथ अफ्रीका में होने वाली फिल्म की शूटिंग कैंसल करनी पड़ी है। 'रेस' फ्रैंचाइज की फिल्में अपने खूबसूरत विदेशी लोकेशंस पर फिल्माए गए सीन्स के लिए जानी जाती हैं। मगर सलमान की वजह से इस बार मुमकिन नहीं हो पाएगा। फिल्म के कुछ अहम सीन और एक गाने की शूटिंग यहां होनी थी। काफी दिनों की मेहनत के बाद अब जाकर फिल्म के मेकर्स को इस समस्या का हल मिला है।
3 of 5
salman khan bigg boss
फिल्म 'रेस-3' की शूटिंग अब लेह और लद्दाख में पूरी की जाएगी। यहां फिल्म के एक गाने की शूटिंग होगी जिसके लिए कास्ट और क्रू अप्रैल के अंत में मुंबई से रवाना होगा। खबर है कि फिल्म का यह आखिरी शेड्यूल होगा और यहां टीम करीब हफ्तेभर रुककर शूटिंग करेगी। फिलहाल फिल्म की शूटिंग मुंबई में हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Salman khan
बता दें कि सरकार ने क्रिमिनल्स की एक लिस्ट जारी की है। इसमें 39 अपराधियों की लिस्ट में आखिरी नंबर पर सलमान का नाम रखा गया है । यह फेहरिस्त वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो ने अपनी वेबसाइट पर डाली है। इस लिस्ट में वन्य जीवों से जुड़ बड़े अपराधों को शामिल किया गया है । इसी में सलमान खान का नाम भी आया है । हाल ही में जोधपुर कोर्ट ने सलमान खान को काला हिरण शिकार केस में दोषी करार देते हुए पांच साल की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन
5 of 5
Race 3 poster
खबर है कि एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला फिल्म 'रेस-3' में एक आइटम नंबर करेंगी। वहीं, फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा का भी इसमें कैमियो होगा। मेन स्टार कास्ट में सलमान खान के अलावा जैकलीन फर्नांडीज,डेजी शाह, अनिल कपूर, बॉबी देओल और साकिब सलीम भी नजर आएंगे। यह फिल्म ईद के मौके पर 15 जून को रिलीज होगा। फिल्म का ट्रेलर 27 अप्रैल को रिलीज होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।