फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की 5 बाप-बेटे की सुपरहिट जोड़ी, ये है 'कटप्पा' का सुपरस्टार बेटा

Sat, 14 Apr 2018 05:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 14 Apr 2018 05:10 PM IST
विज्ञापन
these five superhit father and son couple in south film industry
Tollywood
बॉलीवुड भले ही कितनी पॉपुलर हो लेकर जब साउथ फिल्म इंडस्ट्री की बात आती है तो लोगों के जहन में बाहुबली जैसी बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म आंखों के सामने जाती है। साउथ की फिल्मों का क्रेज अब दिंदी फिल्म सिनेमा के दिवानों पर सिर चढ़कर बोल रहा है। ऐसे में टॉलीवूड और कॉलीवुड के कई बड़े सुपरस्टार है जिनके नाम से ही फिल्में हिट हो जाती है और अब उनके बेटे भी फिल्मों में बडा धमाल कर रहे हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही बाप-बेटों की सुपरहिट जोड़ियों के बारे में...

पिता नागार्जुना-बेटा नागा चैतन्य

these five superhit father and son couple in south film industry
Nagarjuna and naga chaitanya

तेलुगू सिनेमा में एक्टर नागार्जुन एक जाना माना नाम है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में फिल्में उनके नाम से ही हिट हो जाती है। नागार्जुन के साथ-साथ उनके बेटे चैतन्य भी कुछ कम नहीं है। उनको भी कई हिट फिल्मों में अभिनय करते हुए देखा गया है जिसमें प्रेमम जैसी सुपरहिट फिल्म शामिल है। बता दें कि चैतन्या ने एक्ट्रेस सामन्था रुथ प्रभु से पिछले साल 2017 में प्रेम विवाह किया है।

पिता नंदमुरी हरिकृष्णा- बेटा जूनियर एनटीआर राम राव

these five superhit father and son couple in south film industry
indramuni and ntr rama rao

साउथ फिल्म इंडस्ट्री में जूनियर एनटीआर रामा राव बहुत ही घूम मचा रहे हैं। उनकी 2016 में आई सुपरहिट फिल्म जनता गैराज बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी। जूनियर एनटीआर एक एंग्री यंग मैन एक्टर हैं और वह अपनी हर फिल्म में बहुत ही गंभीर किरदारों में नजर आते हैं। वहीं, उनके पिता का नाम नंदमुरी हरिकृष्णा है  जो 60  के दशक के सुपरहिट एक्टर रह चुके हैं। साथ ही नंदमुरी को पॉलीटिकल बैंकग्राउंड भी बेहद मजबूत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता चिरंजीवी-बेटा राम चरण तेजा

these five superhit father and son couple in south film industry
chiranjeevi and ramcharan

साल 2002 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म इद्रा द टाइगर से फेमस हुए एक्टर चिरनजीवी तमिल सिनेमा के सुपरस्टार हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी है। साथ ही वह राजनीति के भी मंझे हुए खिलाड़ी हैं। वह कांग्रेस पार्टी से ताल्लुकात रखते हैं और खुद उन्होंने 2008 में प्रजा राज्यम नाम से पार्टी बनाई थी। बता दें कि उनके बेटे रामचरण तमिल सिनेमा में पिता की तरह कई हिट फिल्में दे रहे है। रामचरण ने फिल्म मगधीरा, येवूदा और ध्रूवा जैसी हिट फिल्मों में काम किया है। साथ ही हाल में आई फिल्म रंगस्थलम भी काफी हिट साबित हो रही है। 

विज्ञापन

पिता सत्यराज बेटा सीबी सत्यराज

these five superhit father and son couple in south film industry
Satayaj and CB satyaraj

साउथ फिल्मों के पॉपुलर एक्टर सत्यराज को लोग भले ही ना जानते हो लेकिन ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली में कटप्पा को रोल प्ले करने वाले सत्यराज को आज पूरी दुनिया जानती है। फिल्म बाहुबली से पहले सत्यराज को रोहित शेट्टी की फिल्म चेन्नई एक्प्रेस में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के पिता को किरदार में देखा गया था। बता दें कि सत्यराज के बेटे सीबी सत्यराज तमिल सिनेमा के जाने-माने चेहरे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed