शादी से दो दिन पहले तक अपने रिश्ते पर चुप्पी साधे रखने वाले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अब खुल्लम खुल्ला प्यार करते नजर आ रहे हैं। पहले इस सेेलेब्रिटी कपल ने अपनी एक हनीमून फोटो शेयर की जिसमें दोनों एक दूसरे को गले लगाते नजर आए। इसके बाद इन्होंने अपनी इंटीमेट फोटो शेयर की जिसमें अनुष्का विराट को किस करती नजर आ रही हैं। अब इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान 'विरुषका' के रोमांस का वीडियो वायरल हो रहा है।
विराट की शानदार परफॉर्मेंस देख खुद को रोक ना पाईं अनुष्का, सबके सामने दिया KISS,वीडियो वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को अनुष्का शर्मा बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंचीं। यहां विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स का मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब से था। मैच के दौरान कई दफा 'नुष्की' और 'चीकू' का PDA (पब्लिक डिस्प्ले ऑफ अफेक्शन) कैमरे में कैद हुआ।
विराट और उनकी टीम की परफॉर्मेंस और हर छोटी जीत पर अनु्ष्का ने जोरदार ढंग से चियर किया। इस दौरान जिस तरह अनुष्का ने विराट को फ्लाइंग किस दी, उसकी चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है-
A post shared by VirushkaUpdates (@virushkaupdates) on
A post shared by VirushkaUpdates (@virushkaupdates) on
अनुष्का शर्मा जहां रॉयल चैलेंजर्स को चियर-अप करने पहुंचीं, वहीं प्रीति जिंटा अपनी टीम किंग्स इलेवन पंजाब का हौसला बढ़ाती नजर आईं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने शुक्रवार को आईपीएल 2018 के आठवें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को चार विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी जीत का खाता खोला। इससे पहले विराट का मुकाबला शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स से हुआ। उस मैच में अनुष्का नहीं गईं थीं। विराट भी वह मैच हार गए थे।