ईद के मौके पर सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'राधे योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' ओटीटी प्लेटफॉर्म जी प्लेक्स पर रिलीज की गई थी। इसके रिलीज होते ही पायरेसी का मुद्दा खड़ा हो गया है। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज देखा गया, लेकिन कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं, जो पायरेटेड साइट्स के जरिए फिल्म देखने की कोशिश में लगे थे। इसको लेकर सलमान खान ने उन्हें नसीहत दी थी। अभिनेता ने एक ट्वीट के जरिए लोगों से फिल्म को पायरेटेड साइट्स पर नहीं देखने की अपील की थी और कहा था कि यदि अब भी कोई ऐसा करेगा तो साइबर सेल उन अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाएगा। वहीं, इस मामले में खबर सामने आई थी कि सलमान खान के मैनेजर ने मुंबई के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद ये भी सामने आया कि जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज की ओर से इस मामले में पुलिस शिकायत भी दर्ज करवायी गई है। अब दिल्ली हाई कोर्ट ने पायरेसी के इस केस में एक आदेश जारी किया है।
राधे: सलमान खान की फिल्म की पायरेसी को लेकर कोर्ट का आदेश, व्हाट्सएप से जल्द कार्रवाई करने को कहा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Mon, 24 May 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन