{"_id":"5b922e60867a557ea40c7b80","slug":"salman-khan-film-sultan-has-been-floop-on-chinese-box-office","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चीन में फ्लॉप हुई सलमान की 'सुल्तान' पर बॉक्स ऑफिस पर बनाया एक और रिकार्ड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चीन में फ्लॉप हुई सलमान की 'सुल्तान' पर बॉक्स ऑफिस पर बनाया एक और रिकार्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान बॉलीवुड के सुल्तान हैं, लेकिन चीनी दर्शकों को लगता है वो ज्यादा रास नहीं आ रहे हैं। हाल ही में सलमान खान ने आमिर खान की राह पर चलते हुए चीनी बॉक्स आफिस पर अपनी फिल्म सुल्तान को रिलीज किया है।लेकिन फिल्म अभी तक मात्र 32 करोड़ की कमाई ही कर पाई है।
2 of 5
फिल्म चीन में फ्ल़ॉप हो चुकी है, इसके बावजूद इसके फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। सलमान खान की यह दूसरी फिल्म है, जिसका वर्ल्ड वाइड कलेक्शन इतना गया है। इससे पहले सलमान की फिल्म बजरंगी भाईजान का कलेक्शन 900 करोड़ के पार गया है। वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाई के मामले में आमिर की पीके नंबर वन पर है, पीके ने कुल 792 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
3 of 5
गौरतलब है कि सलमान की फिल्म सुल्तान को 31अगस्त को चीनी बॉक्स आफिस पर रिलीज किया गया था। फिल्म का प्रदर्शन चीन में काफी खराब रहा है। हालांकि फिल्म ने घरेलू बॉक्स अॉफिस पर शानदार कमाई थी। कुश्ती पर आधारित इस फिल्म ने भारत में लगभग 292 करोड़ की कमाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बता दें कि सुल्तान' फिल्म भारत में साल 2016 में रिलीज हुई थी जिसके ठीक 2 साल बाद इस फिल्म को चीन में रिलीज किया गया। फिल्म समीक्षकों ने इस फिल्म के पहले दिन जबरदस्त कलेक्शन जुटा पाने की उम्मीद जताई थी लेकिन चाइना के बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का पहले दिन ही बुरा हाल हो गया है। सुल्तान' फिल्म को चीन में करीब 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है लेकिन पहले दिन के कलेक्शन में इसका कोई भी फायदा होता हुआ नहीं दिख रहा।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक - 'सुल्तान फिल्म ने पहले दिन बहुत ही निराशाजनक शुरुआत की है। इस फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 6.66 करोड़ है।' इससे पहले चीन में सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' फिल्म रिलीज हुई थी जिसका पहले दिन का कलेक्शन 13 करोड़ था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।