फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुस्साए सलमान ने सुशांत राजपूत को बुलाकर जमकर लताड़ा, कहा- सूरज से कायदे में रहना

Mon, 11 Dec 2017 02:38 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Mon, 11 Dec 2017 02:38 PM IST
विज्ञापन
Salman khan gets anger on Sushant Singh Rajput for misbehaving with Sooraj Pancholi
बॉलीवुड में सलमान खान की इमेज दोस्तों के दोस्त और दुश्मनों के दुश्मन वाली है। जो सलमान को पर्सनली जानते हैं उन्हें पता है कि जितने जल्दी इस 'दबंग' को गुस्सा आता है उतनी ही जल्दी वो पिघल भी जाते हैं। हालांकि कई मामले ऐसे भी हैं जहां सलमान से पंगा लेने वालों को इंडस्ट्री में एक-एक फिल्म तक के लिए तरसना पड़ा है।
Salman khan gets anger on Sushant Singh Rajput for misbehaving with Sooraj Pancholi
ताजा मामला दो उभरते हुए सितारों का है। जहां सुशांत सिंह राजपूत और सूरज पंचोली के बीच एक पार्टी के दौरान विवाद हो गया था, जहां सुशांत ने सूरज के साथ कुछ बुरा बर्ताव भी किया। जैसे ही ये बात सलमान के कानों तक पहुंची तो उन्होंने सुशांत को बुलाकर जोरदार डांट लगाई।
Salman khan gets anger on Sushant Singh Rajput for misbehaving with Sooraj Pancholi
कुछ समय पहले ही एक खबर आई थी कि अपने प्रोडक्शन की अगली फिल्म में सलमान खान, सुशांत और जैकलीन को लेने वाले हैं। बहरहाल, जब सलमान से इस बारे में पूछा गया.. तो उन्होंने कहा- कौन सुशांत? जब उन्हें सुशांत का पूरा नाम बताया गया तो उन्होंने कहा- सुशांत सिंह राजपूत.. उन्हें मैं क्यों फिल्म में लूंगा!
विज्ञापन
विज्ञापन
Salman khan gets anger on Sushant Singh Rajput for misbehaving with Sooraj Pancholi
आपको बता दें कि सलमान खान बॉलीवुड के एक ऐसे सुपरस्टार हैं.. जिन्होंने इंडस्ट्री में कई नए चेहरों को जगह दी है। उनमें से एक हैं सूरज पंचोली। सलमान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'हीरो' से  ही उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू भी किया था। लिहाजा, सलमान के दिल में उनके लिए खास जगह है।
विज्ञापन
Salman khan gets anger on Sushant Singh Rajput for misbehaving with Sooraj Pancholi
वैसे ये कोई पहला मौका नहीं जब सलमान इंडस्ट्री के किसी कलाकार से भिड़े हो। रणबीर कपूर पर तो उन्होंने हाथ तक उठा दिया था। इसके अलावा शाहरुख से हुई उनकी लड़ाई जगजाहिर है। ऐश्वर्या राय फिर विवेक ओबेरॉय से उनका विवाद आज भी लोगों को याद है। डायरेक्टर संजय लीला भंसाली गायक सोनू निगम और अरिजित सिंह से विवाद भी सलमान के गुस्से को दिखाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed