फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan: सऊदी अरब के मंत्री को सलमान खान ने तोहफे में दी पेंटिंग, Turki Alalshikh ने ऐसे जताया आभार

Fri, 31 Mar 2023 06:28 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 31 Mar 2023 06:28 PM IST
विज्ञापन
salman khan gifted painting to saudi advisor turki alalshikh thanked to actor
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म किसी का भाई किसी की जाने को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। आज अभिनेता की फिल्म का गाना बटुकम्मा रिलीज हुआ है जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म के अलावा अभिनेता इन दिनों अपने उदार स्वभाव के लिए भी चर्चा में हैं। हाल ही में अभिनेता ने सऊदी अरब के शाही दरबार में मंत्री तुर्की अललशिख को अपनी बनाई एक पेंटिंग भेंट की है।

salman khan gifted painting to saudi advisor turki alalshikh thanked to actor
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

अललशिख ने जताया आभार
सलमान खान द्वारा भेजे गए इस गिफ्ट को लेकर अललशिख ने भी उनको धन्यवाद कहा है। उन्होंने यह भी कहा है कि इस पेंटिंग को वह सलमान के ऑटोग्राफ वाले गिटार के ठीक पास में रखेंगे। इस पेंटिंग के लिए वह सम्मानित महसूस कर रहे हैं। अललशिख के इस ट्वीट का सलमान खान ने भी जवाब दिया है। 

इसे भी पढ़ें- Zendaya Tom Holland: 'स्पाइडर मैन' स्टार्स टॉम हॉलैंड-जेंडाया मुंबई में हुए स्पॉट, इस इवेंट का होंगे हिस्सा

salman khan gifted painting to saudi advisor turki alalshikh thanked to actor
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान ने दिया जवाब
सलमान ने ट्वीट कर कहा, धन्यवाद मेरे भाई तुर्की, मैं वास्तव में सराहना करता हूं कि आपको पेंटिंग पसंद आई...रमजान करीम। आशा है कि आप जल्द ही मिलेंगे। आप सभी के स्वास्थ्य की कामना...'' सलमान खान का यह पोस्ट सुर्खियों में है और लोग इसपर लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan gifted painting to saudi advisor turki alalshikh thanked to actor
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट
सलमान खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह जल्द ही 'किसी का भाई किसी की जान' और 'टाइगर 3' में नजर आएंगे। उनकी फिल्म 'टाइगर 3' की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस फिल्म में फैंस को एक बार फिर सलमान खान और कटरीना कैफ की जोड़ी देखने को मिलेगी। फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' इस साल ईद के मौके पर रिलीज हो रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed