सलमान खान के साथ उनके बॉडीगर्ड शेरा हमेशा साए की तरह रहते हैं। सलमान खान की रखवाली शेरा पिछले 20 साल से कर रहे हैं। यहां तक कि दोनों के बीच बांड इतना मजबूत है कि शेरा अपनी जान की बाजी लगाकर भी सलमान की रक्षा करने की बात कई बार कह चुके हैं। सलमान इन दिनों 'भारत' फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं इस बीच कुछ वीडियो ऐसे आए हैं जिसमें सलमान की सुरक्षा करने वाले बॉडीगार्ड शेरा नदारद है।
सलमान के साथ साए की तरह रहने वाला शेरा अचानक कहां गायब हो गए, 2 करोड़ लेते हैं फीस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक वीडियो को बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर अतुल अग्निहोत्री ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में कैप्शन दिया है 'भारत यानी कि सलमान खान शॉपिंग कर रहे हैं।' इस वीडियो में सलमान खान मॉल जाते हुए दिखाई दे रहे हैं और चारों तरफ फैंस का हुजूम है। सलमान की सुरक्षा में पंजाब पुलिस के कुछ सिपाही के अलावा कुछ और लोग नजर आ रहे हैं। वहीं शेरा दूर दूर तक नजर नहीं आ रहे। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि भाईजान की 24 घंटे रखवाली करने वाला शेरा हैं कहां?
View this post on Instagram
#Bharat shopping in #Bharat @bharat_thefilm @beingsalmankhan
A post shared by Atul Agnihotri (@atulreellife) on
दरअसल, यह सवाल इस वजह से भी उठ रहा है क्योंकि सलमान खान शनिवार को शूटिंग के दौरान चोट लगने की वजह से घायल हो गए थे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सलमान खान को सेट पर अभ्यास करने के दौरान चोट लगी थी। ऐसे में सलमान खान ने घायल होने के बाद भी शूटिंग को जारी रखा, लेकिन अचानक दर्द बढ़ने से उन्हें मुंबई ले जाना पड़ा। कहा जा रहा है कि दबंग खान ने फिल्म में कोई रुकावट ना हो इसके लिए घायल होने के बाद भी शूटिंग करते रहे। बाद में दर्द बढ़ने लगा जिसके बाद मुंबई ले जाना पड़ा।
शेरा कई इंटरव्यू में कह चुके हैं - 'जब तक जिंदा हूं भाई के साथ रहूंगा। मैं हमेशा लोगों से यही कहता हूं आप मुझे भाई के के पीछे या फिर बगल में नहीं देखेंगे। किसी भी तरह का खतरा होने पर आप मुझे भाई के सामने खड़ा हुआ पाएंगे।' ऐसे में सवाल यह उठता है कि सलमान के लिए जान तक दांव पर लगाने की बात कहने वाले शेरा उस वक्त कहां थे जब सलमान खान को चोट लगी। बेशक वह सलमान के आसपास ही होंगे क्योंकि कई बार वह सलमान के लिए जान की बाजी भी लगा चुके हैं।
आपको बता दें, शेरा सिर्फ बॉडीगार्ड ही नहीं बल्कि उनकी शख्सियत किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। खबरों की मानें बतौर बॉडीगार्ड शेरा की सैलरी 2 करोड़ रुपए प्रतिवर्ष है। शेरा की अपनी सिक्योरिटी एजेंसी है जिसका नाम 'टाइगर सिक्योरिटी सर्विसेज' है। कहा जाता है कि टाइगर की सिक्योरिटी एजेंसी कई हाई प्रोफाइल लोगों को सुरक्षा देती है। दिलचस्प बात यह है कि शेरा की एजेंसी को बेस्ट 'सिक्योरिटी एजेंसी इन एशिया अवॉर्ड' से भी मलेशिया में सम्मानित किया जा चुका है।