{"_id":"5cf96362bdec22070c091de7","slug":"salman-khan-greets-his-fan-from-china-after-grand-opening-of-bharat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'भारत' की शानदार ओपनिंग के बाद सलमान को चीन से मिला तोहफा, वीडियो शेयर कर जताई खुशी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'भारत' की शानदार ओपनिंग के बाद सलमान को चीन से मिला तोहफा, वीडियो शेयर कर जताई खुशी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Fri, 07 Jun 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
salman khan
- फोटो : social media
Link Copied
सलमान खान की फैन फॉलोइंग सिर्फ इंडिया तक ही सीमित नहीं है, दुनिया भर में उनके बहुत चाहने वाले हैं। बुधवार को ईद के मौके पर रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म भारत को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। यह फिल्म सलमान खान की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। सलमान की फिल्म की चमक पड़ोसी देश चीन में भी दिख रही है। हाल में सलमान का एक चीनी फैन उनसे मिलने मुंबई पहुंचा।
Trending Videos
2 of 5
Salman Khan
- फोटो : social media
गुरुवार को सलमान खान का ये फैन उनसे मिलने के लिए भारत पहुंचा। सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक विडियो शेयर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Salman Khan
- फोटो : twitter
इस वीडियो में वह अपने फैन के साथ गले मिलते नजर आ रहे हैं। इसके साथ कैप्शन दिया है, 'फैन फ्रॉम चाइना'। वीडियो में सलमान और उनका फैन काफी खुश नजर आ रहे हैं।
सलमान खान की 'भारत' फिल्म के कलेक्शन से पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस खिल गया। फिल्म में कटरीना और सलमान की ना केवल जोड़ी लोगों को रास आ रही है बल्कि फिल्म की कहानी भी जबरदस्त लगी।
फिल्म में सलमान खान और कटरीना कैफ के अलावा तब्बू, दिशा पाटनी, सुनील ग्रोवर और जैकी श्रॉफ भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का डायरेक्शन अली अब्बास जफर ने किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।