फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस विज्ञापन से सलमान खान को मिला था पहला ब्रेक, जैकी श्रॉफ की पत्नी के साथ समुद्र में लगाई थी छलांग

Fri, 27 Dec 2019 08:11 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Fri, 27 Dec 2019 08:11 AM IST
विज्ञापन
salman khan how to get his first ad break he reveals full story
salman khan - फोटो : social media

सलमान खान 27 दिसंबर को जन्मदिन मनाते हैं। आज सलमान खान 54 साल के हो गए हैं। ऐसे में आपको बताते हैं सलमान खान से जुड़ा एक किस्सा। सलमान खान को पहला ब्रेक फिल्ममेकर कैलाश सुरेंद्रनाथ ने दिया था । कैलाश ने उन्हें एक टीवी विज्ञापन से लॉन्च किया । इसके बाद कैलाश ही सलमान के गुरु भी बन गए। हाल ही में तारा शर्मा शो में सलमान ने बताया कि कैसे उन्हें पहला विज्ञापन मिला था। 

salman khan how to get his first ad break he reveals full story
salman khan - फोटो : social media

सलमान ने बताया कि एक लड़की को इंप्रेस करने की कोशिश के चलते उन्हें ये विज्ञापन मिल गया था। सलमान कहते हैं, 'एक दिन मैं सी रॉक क्लब में स्विमिंग कर रहा था। वहां एक लड़की लाल रंग की साड़ी पहनकर निकली । मैंने उसे इंप्रेस करने के लिए पानी में छलांग लगा दी और अजीबो-गरीब तरीके से स्विमिंग करने लगा।'
 

salman khan how to get his first ad break he reveals full story
ayesha shroff - फोटो : social media
सलमान खान आगे कहते हैं, 'जब मैं तैरते हुए दूसरी ओर पहुंचा तो देखा कि वो लड़की वहां से जा चुकी थी । इसके बाद मुझे फार प्रोडक्शन से कॉल आया । उन्होंने कहा कि वो मुझे एक ऐड में कास्ट करना चाहते हैं । मैं हैरान रह गया कि ये ऑफर मुझे कैसे मिला। मैं अपनी आंटी के साथ कैलाश से मिलने पहुंचा ।'

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan how to get his first ad break he reveals full story
salamn khan - फोटो : social media
सलमान ने आगे बताया, 'मैंने उनसे कहा कि ठीक है, मैं ऐड कर लूंगा लेकिन आपको मेरा नंबर किसने दिया। तब उन्होंने बताया कि जिस लड़की को तुम इंप्रेस करने की कोशिश कर रहे थे वो मेरी गर्लफ्रेंड है । उसी ने मुझे बताया कि तुम अच्छी स्विमिंग कर लेते हो । वो इस ऐड को मालदीव में शूट करना चाहते थे और उन्हें कोई ऐसा चाहिए था जो अच्छी स्विमिंग जानता हो।'
विज्ञापन
salman khan how to get his first ad break he reveals full story
salman khan - फोटो : Social Media
आखिर में सलमान ने कहा, 'मैं और जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा ने ही समुद्र के अंदर जाकर स्विमिंग की थी । तो इस तरह मैं पहली बार कैमरे के सामने आया था ।' बता दें कि सलमान की फिल्म 'दबंग 3' हाल ही में रिलीज हुई है । जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है । उनकी अगली फिल्म 'राधे' है । इसे प्रभुदेवा डायरेक्ट करेंगे ।
 

Bigg Boss 13: बेघर होते ही विकास गुप्ता ने किए कई खुलासे, सिद्धार्थ-रश्मि के झगड़े पर बोली ये 



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed