फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक दिन में ही 40 साल कम हुई सलमान की उम्र, बुढ़ापे के बाद दिखे इतने जवान, सब हैरान

Tue, 16 Apr 2019 01:16 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 16 Apr 2019 01:16 PM IST
विज्ञापन
Salman khan in jawani look from film bharat
salman khan

सलमान खान Salman Khan ने फिल्म 'भारत' से अपना नया लुक शेयर किया है। पोस्टर को देखकर ये कहा जा सकता है कि सलमान इस बार भी दर्शकों की ईद में चार चांद लगाने वाले हैं। इस पोस्टर को खुद सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है। पोस्टर में उनका लुक देख कर आप दंग रह जायेंगे।

Salman khan in jawani look from film bharat
salman khan - फोटो : instagram

इससे पहले वाले पोस्टर में जहां 'भारत' का बुढ़ापा नर आ रहा था। वहीं इस पोस्टर में सलमान 20 साल के जवान लड़के नजर आ रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए सलमान ने लिखा भी है कि 'जवानी हमारी जानेमन थी' इस लुक में वो काफी डैशिंग लग रहे हैं। पोस्टर काफी दिलचस्प है। क्योंकि एक तरफ जहां साल 1964 यानी की ''भारत'' के जवानी के दिन को बताया गया है वहीं दूसरी तरफ दिशा पाटनी करतब करती हुई दिख रही हैं।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Jawaani humari Jaaneman thi! 😍🎪 #BharatKiJawaani @bharat_thefilm @aliabbaszafar @atulreellife #BhushanKumar @katrinakaif @tabutiful @apnabhidu @sonalikul @dishapatani @whosunilgrover @norafatehi @iaasifsheikhofficial @nikhilnamit #ReelLifeProduction @skfilmsofficial @tseries.official

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

Salman khan in jawani look from film bharat
भारत

फिल्म भारत में सलमान के कुल छह लुक होंगे और सूत्रों के मुताबिक फिल्म की रिलीज से पहले ये लुक्स एक-एक पोस्टर की शक्ल में सामने आएंगे। अब तक सलमान के दो लुक सामने आ चुके हैं और दोनों ही जबरदस्त है। फिल्म भारत देश के बंटवारे से लेकर अब तक की कहानी को जिस किरदार के जरिए परदे पर दिखाने वाली है, उसका नाम भारत है और ये रोल सलमान खान ने किया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Jitne safed baal mere sar aur dhaadi mein hain, usse kahin zyada rangeen meri zindagi rahi hain! #Bharat @bharat_thefilm @aliabbaszafar @atulreellife #BhushanKumar @katrinakaif @tabutiful @apnabhidu @sonalikul @dishapatani @whosunilgrover @norafatehi @iaasifsheikhofficial @nikhilnamit #ReelLifeProduction @skfilmsofficial @tseries.official

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman khan in jawani look from film bharat
bharat film shooting - फोटो : twitter

यूजर्स सलमान के इस नए लुक की काफी तारीफ कर रहे हैं। 30 मिनट पहले शेयर किए गए इस पोस्टर को अब तक 2 लाख से ज्यादा बार पसंद किया जा चुका है। वहीं 4 हजार से ज्यादा कमेंट्स भी हैं। इस दुबले-पतले और नौजवान लुक के लिए फिल्म में खास तकनीक का सहारा लिया गया है। फिल्म 'भारत' में सलमान खान के साथ कटरीना कैफ, दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ और सुनील ग्रोवर हैं। 

विज्ञापन
Salman khan in jawani look from film bharat
सलमान खान - फोटो : अतुल अग्निहोत्री, ट्विटर

'भारत' 5 जून को रिलीज होने वाली है। उससे पहले 24 अप्रैल को इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो जाएगा। तस्वीर में सलमान का अंदाज देखकर यह समझा जा सकता है कि यह फिल्म काफी दिलचस्प होगी। फिल्म 'भारत' की शूटिंग खत्म हो चुकी है और इन दिनों सलमान अपनी अगली फिल्म 'दबंग' की शूटिंग में व्यस्त हैं। दबंग के बाद सलमान खान आलिया भट्ट के साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म 'इंशाअल्लाह' शुरू करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed