फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान ने फिर दिखाई दरियादिली, कैंसर पीड़ित बच्चे के लिए बिजी शेड्यूल के बीच किया ये काम

Tue, 06 Nov 2018 03:16 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 06 Nov 2018 03:16 PM IST
विज्ञापन
salman khan interacts with a little boy suffering from cancer
salman khan - फोटो : SOCIAL MEDIA

सलमान खान सोशल वर्क के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं। सलमान को जब भी दरियादिली दिखाने का मौका मिलता है वह पीछे नहीं हटते हैं अब चाहे बात किसी को बॉलीवुड में लांच करने की हो या फिर दोस्ती निभाने की या किसी की मदद करने की। सलमान हमेशा आगे रहे हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक विडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे देख आप सलमान की तारीफ करते नहीं थकेंगे।

salman khan interacts with a little boy suffering from cancer
salman khan

दरअसल सलमान खान बीते रोज सोमवार को अपने एक नन्हे फैन से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे थे। जहां उन्होंने अपने नन्हे फैन से मुलाकात की जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। सलमान के एक फैन क्लब की तरफ से इंस्टाग्राम पर ये वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें सलमान एक छोटे से क्यूट बच्चे के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। 

salman khan interacts with a little boy suffering from cancer
salman khan

वीडियो में नजर आ रही बच्चा कैंसर से पीड़ित है। बता दें, गोविंद नाम के एक शख्स ने सलमान से आग्रह किया था कि उनकी पत्नी के भतीजे से वो एकबार आकर मिल लें, जो कि कैंसर से पीड़ित है। जैसे ही सलमान को ये बात पता चली वह तुरंत उस बच्चे से मिलने अस्पताल पहुंच गए।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

This video is one of the reason why people love him. Govind had requested Salman Khan to visit his wife's nephew who's at Tata Memorial Hospital and he not only met him also met other kids who were admitted there. YOU'RE THE BEST HUMAN BEING @BeingSalmanKhan i love you forever bhai ❤ . Govind, eşinin hastanede yatan yeğenini ziyaret etmesi için Salman'dan istekte bulunmuş. Salman az önce hastaneye gidip onu ziyaret etti. Sadece onla kalmayıp diğer çocuklarla da tanıştı ❤ İşte bu sebepten dolayı Salman'ı herkes seviyor. Altın gibi bir kalbi var 💛 Ne mutlu bize, böyle bir adamın hayranı olduğumuz için... - #SalmanKhan #BeingSalmanKhan #Salman #BeingHuman #Bollywood #Bharat #tigerzindahai #race3 #duskadum #duskadum3 #salmankhankijaiho #salmankhanfans #salmankhanturkey #salman_khanfanforever #salmankhanrules #salmankhanno1worldwide  #biggboss #biggboss12

A post shared by salman_khan 143 (@salman_khanfanforever) on

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan interacts with a little boy suffering from cancer
Pooja Dadwal
इससे पहले सलमान खान ने एक्ट्रेस पूजा डडवाल की भी मदद की थी। पूजा काफी अरसे से टीबी और फेफड़ों से संबंधित बीमारी से जूझ रहीं थीं। सलमान को जब पूजा की हालत के बारे में पता चला तो उन्होंने तुरंत उनकी मदद की। वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान इन दिनों भारत की शूटिंग में बिजी हैं।
 
विज्ञापन
salman khan interacts with a little boy suffering from cancer
bharat
सलमान की इस फिल्म में कटरीना कैफ, तब्बू, दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ जैसे कई बॉलीवुड स्टार्स शामिल हैं। यह फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज होगी। यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है जिस वजह से 'भारत' में आप सलमान और कटरीना के 18 साल से लेकर 60 साल तक के लुक को देखेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed