VIDEO: पीएम मोदी संग सलमान ने उड़ाई थी पतंग, वायरल वीडियो में कांग्रेस को दे रहे वोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में हुए देश के पांच राज्यों (राजस्थान, मिजोरम, तेलंगाना, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़) में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को जीत मिलने के बाद सलमान खान का ये इंटरव्यू खबरों में आ गया है। बता दें कि मध्य प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव हुए थे जिसमें कमलनाथ को राज्य का नया मुख्यमंत्री भारी विचार-विमर्श के बाद चुन लिया गया है। वह 17 दिसंबर को भोपाल के लाल परेड मैदान में सीएम की शपथ लेंगे।
लेकिन आपको बता दें कि सलमान शुरुआती दौर से ही मुंबई में रहने के चलते बांद्रा के संसदीय क्षेत्र के मतदाता हैं जहां से बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त सांसद और बाबा सिद्दीकी विधायक हैं। सलमान खान वीडियो में साफ कह रहे हैं कि वह इन्हें वोट करते हैं और क्योंकि ये दोनों क्षेत्र में सराहनीय काम करते हैं।
सलमान खान ने आगे कई फेवरेट नेताओं की लिस्ट गिनाई और कहा कि अगर वह अमेठी से होते तो राहुल गांधी, गोंदिया से होते तो प्रफुल पटेल, अमित देशमुख और मिलिंद देवड़ा को वोट करते क्योंकि ये नेता अपने-अपने क्षेत्र में काम करते हैं। लेकिन आपको बता दें बीते चुनावों के दौरान सलमान खान को पीएम मोदी संग कई मौकों पर देखा गया था। जिसमें एक बार दोनों साथ में पतंग उड़ाते भी दिखे थे।