फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान के यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा पहला गाना, 'प्यार करोना' से फैलाएंगे लोगों के बीच जागरुकता

Sun, 19 Apr 2020 02:51 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 19 Apr 2020 02:51 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan is All Set To Release His Upcoming Track Pyaar Karo na on His Own Youtube Channel To Spread Awareness Amid Coronavirus
सलमान खान - फोटो : Social Media

बॉलीवुड के दबंग खान यानी कि सलमान खान लगातार कोरोना वायरस को लेकर लोगों के बीच जागरुकता फैलाने की कोशिश में लगे हैं। सलमान सोशल मीडिया के जरिए लोगों से कई बार घर पर ही रहने की अपील कर चुके हैं। वहीं बीते दिनों उन्होंने कोरोना वायरस को लेकर हो रहे बवाल पर भी गुस्सा जाहिर किया था। वहीं अब सलमान ने इस संक्रमण को लेकर जागरुकता फैलाने का नया तरीका अपनाया है। सलमान इसके लिए एक नया गाना लेकर आए हैं। जिसे वो जल्द ही रिलीज करने जा रहे हैं।

Salman Khan is All Set To Release His Upcoming Track Pyaar Karo na on His Own Youtube Channel To Spread Awareness Amid Coronavirus
Salman Khan - फोटो : Social Media

सलमान खान ने ये गाना कोरोना वायरस के प्रति जागरुकता फैलाने के मकसद से बनाया है। इस गाने के बोल सलमान और हुसैन ने लिखे हैं। जबकि इसे साजिद वाजिद की जोड़ी ने कंपोज किया है। वहीं इस गाने को खुद सलमान खान ने गाया है। गाने के टीजर में सलमान कान दिखाई देते हैं। गाने के बोल हैं 'प्यार करोना, एहतियात करो ना।'

Salman Khan is All Set To Release His Upcoming Track Pyaar Karo na on His Own Youtube Channel To Spread Awareness Amid Coronavirus
सलमान खान - फोटो : Social Media

इस बात की जानकारी सलमान खान ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी है। सलमान ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक प्रोमो वीडियो साझा किया है जिसके जरिए उन्होंने बताया है कि वो ये गाना कल यानी कि 20 अप्रैल 2020 को रिलीज करने जा रहे हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में सलमान ने लिखा, 'तो मैं अपने हैंडल से पोस्ट कर रहा हू आप सभी को बताने के लिए कि कल मेरे यूट्यूब चैनल पर, मेरे क्या? ये हमारा है! गाना कल रिलीज होगा, आशा है कि आप इसे संभाल पाएंगे'

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan is All Set To Release His Upcoming Track Pyaar Karo na on His Own Youtube Channel To Spread Awareness Amid Coronavirus
Salman Khan - फोटो : Social Media

गौरतलब है कि सलमान खान कोरोना के प्रति लगातार जागरुकता फैलाने का काम कर रहे हैं। सलमान सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो साझा कर लोगों से इस समय सावधानी बरतने की अपील भी कर चुके हैं। सलमान ने हाल ही में लॉकडाउन के दौरान डॉक्टरों और पुलिस कर्मियों पर हमला करने वाले उपद्रवियों पर गुस्सा निकाला था। सलमान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए वीडियो साझा कर ऐसे लोगों को जमकर फटकार लगाई थी।

विज्ञापन
Salman Khan is All Set To Release His Upcoming Track Pyaar Karo na on His Own Youtube Channel To Spread Awareness Amid Coronavirus
Salman Khan and Nirvaan - फोटो : twitter

बता दें कि सलमान खान इन दिनों अपने पूरे परिवार के साथ पनवेल वाले फार्महाउस पर है। सलमान यहां पूरे परिवार के साथ वीकेंड के लिए आए थे। लेकिन उसी दौरान लॉकडाउन की वजह से वो और उनका पूरा परिवार वहीं रह गया। सलमान खान इस समय अपने परिवार के साथ समय व्यतीत कर रहे हैं। साथ ही वो और उनका परिवार इस क्वारंटीन समय को खूब एंज्वॉय कर रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed