पिछले करीब एक महीने में पूरे देश में लॉकडाउन है। सभी जगह के आवागमन के साधनों पर पाबंदी लगी हुई है। जो जहां है वहां से टस से मस नहीं हो पा रहा है। इन परिस्थितियों में सिनेमा जगत के कई ऐसे कलाकार हैं जिन्हें मुसीबतों का सामना करना पड़ा। कोई पिता के अंतिम संस्कार में तमाम कोशिशों के बावजूद शामिल नहीं हो पाया तो किसी को जिंदगी की दूसरी छोटी-मोटी परेशानियों का सामना करना पड़ा हम आपको ऐसे ही कुछ कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके लिए लॉकडाउन किसी आपातकाल से कम नहीं है।
लॉकडाउन में इन कलाकारों पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, किसी के पिता की हुई मृत्यु तो कोई हुआ चोटिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुराग मल्हन
'सेठ जी' जैसे टीवी सीरियल से पहचाने जाने वाले अभिनेता निर्माता अनुराग मल्हन के पिता 14 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कह गए। उनके पिता की मृत्यु दिल्ली में हुई और वह इस दौरान मुंबई में ही रहे। लॉकडाउन के चलते वह अपने पिता के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच सके। अनुराग के पिता भारतीय नौसेना में थें और पिछले करीब एक महीने से क्षयरोग रोग से पीड़ित थें। इस बारे में उन्होंने बताया, 'लॉकडाउन के चलते मैंने गाड़ी से दिल्ली जाने का फैसला किया। हालांकि जब मैं वलसाड (गुजरात) चौकी पहुंचा तब पुलिस ने मुझे रोक लिया। जब उन्होंने मुझे प्रमाण के रूप में कुछ दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा, तो मैंने उन्हें बताया कि मृत्यु प्रमाण पत्र बाद में ही जारी किया जाएगा। मैंने उन्हें अपने फोन पर संदेश भी दिखाए लेकिन वे आश्वस्त नहीं थे। अंत में, मुझे मुंबई लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा।'
सना सईद
'कुछ कुछ होता है', 'हर दिल जो प्यार करेगा' और 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं अभिनेत्री सना सईद के साथ 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के दौरान एक दुखद घटना घटी। दरअसल, इस दिन उनके पिता और उर्दू शायर अब्दुल अहद सईद का लंबी बीमारी के चलते दुनिया को अलविदा कह गए। इस दौरान सना लॉस एंजेलिस में फंसी हुई थीं जिस वजह से वह अपने पिता को अंतिम दफा देख भी न सकीं। लॉस एंजेलिस में पिछले काफी समय से कोरोनावायरस के चलते लॉकडाउन चल रहा है। सना ने अनुसार, 'मुझे जब मालूम चला तो उस समय लॉस एंजिलिस में सुबह के 7 बजे थे। तब मैं जल्द से जल्द अपने घर आकर अपनी मां और बहनों को गले लगाकर उनका दर्द बांटना चाहती थी।'
नफीसा अली
फिल्म 'मेजर साहब' में अमिताभ बच्चन की पत्नी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री नफीसा अली ने बीते दिनों खाने पीने और दवाईयों की किल्लत होने की शिकायत सोशल मीडिया पर साझा की थी। वह इस वक्त गोवा में हैं। उन्होंने बताया था, 'मैं गोवा के मोर्जिम में हैं। मैं एक कैंसर सर्वाइवर हूं और वहां जरूरी सामान जैसे-खाना, दवा नहीं मिल पा रहा है। यहां सब्जी और फल नहीं मिल रहे हैं। यहां बहुत ही मुश्किल हालात हैं। मै सभी को लेकर परेशान हूं।' गोवा प्रशासन के सामने यह बात आते ही उन तक तुरंत ही मदद पहुंचाई गई। इसकी पुष्टि खुद नफीसा के द्वार की गई थी।
ट्विंकल खन्ना
लॉकडाउन के दौरान अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना को भी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान ही उनके पैर में चोट लग गई जिसके चलते अक्षय कुमार उन्हें अस्पताल भी लेकर पहुंचे। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश के जरिए यह भी बताया कि लॉकडाउन के दौरान उनका चश्मा और चप्पल भी टूट गया है। वह किसी तरह जुगाड़ से इससे काम चला रही हैं। ट्विंकल ने यह वीडियो मजाकिया तौर पर अपने फैंस से साझा किया था ताकि वह ऐसे वक्त में अपने किस्सों से लोगों को थोड़ा एंटरटेन कर सकें।
View this post on Instagram
A post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna) on