देशभर में लॉकडाउन के बीच दूरदर्शन पर रामायण का प्रसारण किया जा रहा है। रामायण में अब तक रावण का अंत हो चुका है। भगवान श्रीराम अपने मित्र गणों के साथ अयोध्या वापस आ गए हैं। लेकिन रावण के वध के एक दिन बाद सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड #RavanOnTwitter सुबह से ही बना हुआ है। इसके पीछे की वजह है रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी की ट्विटर पर एंट्री।
#RavanOnTwitter: 'लंकापति रावण' ने इस अंदाज में मारी ट्विटर पर एंट्री, अरविंद त्रिवेदी के फैंस बोले- 'जय लंकेश'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल अरविंद त्रिवेदी के नाम से ट्विटर पर एक नया अकाउंट बना है। इसके ट्वीट के मुताबिक ये रावण यानी अरविंद त्रिवेदी का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट है। इसके एक ट्वीट में लिखा गया है- ''बच्चों के कहने पर और आपके प्रेम के कारण मैं Twitter पर आया हूं, यह मेरी असली आईडी है। आज 18 अप्रैल 2020 को जो भी इस ट्वीट को #RavanOnTwitter के साथ रिट्वीट करेगा। मैं निःसंकोच उन्हें फॉलो करूंगा। जय सियाराम, ॐ नमः शिवाय। इस ट्वीट के बाद से ही अरविंद त्रिवेदी के फॉलोअर्स की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।'' बच्चों के कहने पर और आपके प्रेम के कारण मैं Twitter पर आया हूँ, यह मेरी Original ID है। आज 18 अप्रैल 2020 को जो भी इस #tweet को #RavanOnTwitter के साथ #retweet करेगा मैं निःसंकोच उन्हने #FOLLOW करूँगा।
जय सियाराम🙏
ॐ नमः शिवाय💐
हालांकि ये अरविंद त्रिवेदी की असली आईडी है या नहीं इस बात की जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है लेकिन उनके फैंस ने तो उनका ट्विटर पर स्वागत करना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने लिखा- जय लंकेश। एक ने लिखा- सर, आपने जिस सहजता के साथ रावण का किरदार निभाया है, शायद ही कोई और कलाकार निभा पाए। हम तो बचपन में यहीं सोचते थे की आप सचमुच में रावण हैं। प्रणाम आपको।
रामायण में आपकी अहम भूमिका के कारण रावण वध में हमारे आंखो में आंसू आ गए । धन्य है हमारी भारतीय संस्कृति, जय श्री राम, जय हिन्द
— उज्ज्वल भट्टाचार्य (@ujwalbokaro) April 19, 2020
त्रिलोक विजेता लंकापति रावण तो लंका पर राज करता था किंतु आप तो 100 करोड़ लोगों के हृदय पर राज करते है श्रीमान @arvindtrivedi_ #RavanOnTwitter #जयश्रीराम #JaiShreeRam
— ANIRUDDH PRATAP SINGH RAJPOOT (@imapsr99) April 19, 2020
एक यूजर ने लिखा- रामायण में आपकी अहम भूमिका के कारण रावण वध में हमारे आंखों में आंसू आ गए। धन्य है हमारी भारतीय संस्कृति, जय श्री राम, जय हिन्द। एक ने लिखा- गजब का अभिनय आपसे ज्यादा संवाद आपकी आंखों ने बोले हैं एक बात सीखी मैंने रावण के किरदार से जिसने राम के आगे कभी श्री ना लगने दिया, अंततः वहीं लंकेश लंका के आगे श्री लगा गया। आपके मुख से शिव तांडव स्त्रोत का पठन बहुत प्रभावशाली लगा। जय सिया राम।
@iArvindTrivedi श्रीमान सादर प्रणाम, रामायण में आपने जो किरदार निभाया है, वो अविस्मरणीय रहेगा, जय लंकेश, जय श्रीराम। गजब का अभिनय आपसे ज्यादा संवाद आपकी आँखो ने बोले है एक बात सीखी मेंने रावण के किरदार से,,,,,,
जिसने राम के आगे कभी श्री ना लगने दिया,
अंततः वहीं लंकेश लंका के आगे श्री लगा गया,
आपके मुख से शिव तांडव स्त्रोत का पठन बहुत प्रभावशाली लगा🙌🙏💐
जय सिया राम
बता दें रामानंद सागर के धारावाहिक रामायण में लंकापति रावण का रोल निभाकर अरविंद त्रिवेदी ने खासी लोकप्रियता बटोरी थी। अरविंद मूल रुप से मध्य प्रदेश के शहर इंदौर से ताल्लुक रखते हैं। अरविंद के बड़े भाई उपेंद्र त्रिवेदी गुजराती थियेटर के जाने माने आर्टिस्ट रहे। भाई को देखकर ही अरविंद ने एक्टिंग करने की सोची। रावण के रोल ने उन्हें इस कदर सफलता की बुलंदियों पर पहुंचाया कि लोग उन्हें असल जिंदगी में रावण समझने लगे थे।